फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in Village Mundhal Khurd in Bhiwani

Bhiwani Crime News: कॉलेज में हुई अनबन, युवक घर के बाहर आकर किया फायर, मुंढाल खुर्द की घटना

Sat, 21 Jan 2023 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 01:00 PM IST
सार

गांव मुंढाल खुर्द निवासी सतबीर ने बताया कि 20 जनवरी की शाम को वह अपने लड़के के साथ घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान बाइक पर कुछ युवक आए, जिनके हाथ में हथियार थे।

विज्ञापन
Firing in Village Mundhal Khurd in Bhiwani
भिवानी में फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी के कॉलेज में हुई अनबन के चलते एक युवक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य युवक के घर के बाहर जाकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव मुंढाल खुर्द निवासी सतबीर ने बताया कि 20 जनवरी की शाम को वह अपने लड़के के साथ घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान बाइक पर कुछ युवक आए, जिनके हाथ में हथियार थे। उन्होंने आते ही उसके लड़के को जान से मारने की धमकी देकर फायर कर दिया और मौके से भाग गए। इसके बाद आरोपी का उसके पास फोन भी आया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन नामजदों भरमीत, लखन सोनी व कुनाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव बापोड़ा में एक ही रात को बंद पड़े दो घरों से चोरी
गांव बापोड़ा में एक ही रात को बंद पड़े तो दो घरों से चोर हजारों रुपये की नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। प्राथमिक तौर पर एक घर से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी अनुमानित हुई है, जबकि दूसरे के मालिक न होने के कारण चोरी का आंकलन नहीं हो पाया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश में जुट गई है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी तेजबीर सिंह ने बताया कि उसके तीन लड़के है और शादीशुदा है। सभी लड़के अलग-अलग रहते है। उसका बड़ा  लड़का सुरेंद्र अपने बच्चों के साथ बाहर गया हुआ था, इसलिए घर पर कोई नहीं था। 19 जनवरी की रात को अज्ञात चोर उसके लड़के सुरेंद्र के घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी के बारे में उसने अपने आस-पड़ोस से जानने की कोशिश की तो उसे पता चला कि पड़ोसी अन्य सुरेंद्र नामक व्यक्ति के घर में भी चोरी हो गई। दूसरा सुरेंद्र अपने बेटे के पास बंगलुरू गया हुआ है। तेजबीर ने बताया कि चोर उसके बेटे सुरेंद्र के मकान से पांच सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, झूमके, चांदी के सिक्के व 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। जबकि दूसरे सुरेंद्र के घर से अभी चोरी होने की रकम व आभूषणों  का आंकलन नहीं हो पाया क्योंकि वह अभी घर पर नहीं पहुंचा था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed