{"_id":"63cb84457659a96f55677d13","slug":"firing-in-village-mundhal-khurd-in-bhiwani-2023-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani Crime News: कॉलेज में हुई अनबन, युवक घर के बाहर आकर किया फायर, मुंढाल खुर्द की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani Crime News: कॉलेज में हुई अनबन, युवक घर के बाहर आकर किया फायर, मुंढाल खुर्द की घटना
Sat, 21 Jan 2023 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Jan 2023 01:00 PM IST
सार
गांव मुंढाल खुर्द निवासी सतबीर ने बताया कि 20 जनवरी की शाम को वह अपने लड़के के साथ घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान बाइक पर कुछ युवक आए, जिनके हाथ में हथियार थे।
विज्ञापन
भिवानी में फायरिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भिवानी के कॉलेज में हुई अनबन के चलते एक युवक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य युवक के घर के बाहर जाकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मुंढाल खुर्द निवासी सतबीर ने बताया कि 20 जनवरी की शाम को वह अपने लड़के के साथ घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान बाइक पर कुछ युवक आए, जिनके हाथ में हथियार थे। उन्होंने आते ही उसके लड़के को जान से मारने की धमकी देकर फायर कर दिया और मौके से भाग गए। इसके बाद आरोपी का उसके पास फोन भी आया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन नामजदों भरमीत, लखन सोनी व कुनाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है।

Trending Videos
गांव बापोड़ा में एक ही रात को बंद पड़े दो घरों से चोरी
गांव बापोड़ा में एक ही रात को बंद पड़े तो दो घरों से चोर हजारों रुपये की नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। प्राथमिक तौर पर एक घर से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी अनुमानित हुई है, जबकि दूसरे के मालिक न होने के कारण चोरी का आंकलन नहीं हो पाया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश में जुट गई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी तेजबीर सिंह ने बताया कि उसके तीन लड़के है और शादीशुदा है। सभी लड़के अलग-अलग रहते है। उसका बड़ा लड़का सुरेंद्र अपने बच्चों के साथ बाहर गया हुआ था, इसलिए घर पर कोई नहीं था। 19 जनवरी की रात को अज्ञात चोर उसके लड़के सुरेंद्र के घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी के बारे में उसने अपने आस-पड़ोस से जानने की कोशिश की तो उसे पता चला कि पड़ोसी अन्य सुरेंद्र नामक व्यक्ति के घर में भी चोरी हो गई। दूसरा सुरेंद्र अपने बेटे के पास बंगलुरू गया हुआ है। तेजबीर ने बताया कि चोर उसके बेटे सुरेंद्र के मकान से पांच सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, झूमके, चांदी के सिक्के व 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। जबकि दूसरे सुरेंद्र के घर से अभी चोरी होने की रकम व आभूषणों का आंकलन नहीं हो पाया क्योंकि वह अभी घर पर नहीं पहुंचा था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।