फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन शो में विवाद, गोलीबारी से दहला पीयू कैंपस, छात्र नेता घायल

Sat, 09 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
firing in student group in punjab university campus, SOI president injured
पीयू में फैशन शो में विवाद के बाद फायरिंग - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में फैशन शो के दौरान छात्र गुटों में विवाद इतना बढ़ा कि कार्यक्रम के बाद कैंपस गोलियों से दहल उठा। तस्वीरों में देखिए पूरी खबर।
firing in student group in punjab university campus, SOI president injured
पीयू में फैशन शो में विवाद के बाद फायरिंग - फोटो : amar ujala

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस शुक्रवार रात को फैशन शो के दौरान गोलियों से दहल उठा। इस दौरान छात्र संगठनों के बीच मारपीट के साथ गोलीबारी हुई। इस संघर्ष में सोई कैंपस प्रेसिडेंट मनप्रीत सिंह औलख समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए देर रात तक हॉस्टलों में छापामारी कर कई छात्रों को हिरासत में ले लिया। छात्रों के घायल होने की सूचना पर सेक्टर 16 जीएमएसएच के बाहर छात्रों का जमावड़ा लग गया।

firing in student group in punjab university campus, SOI president injured
पीयू में फैशन शो में विवाद के बाद फायरिंग - फोटो : amar ujala

सोई के सीनियर नेता विक्की मिड्डूखेड़ा ने बताया कि लॉ ऑडिटोरियम में चल रहे फैशन शो के दौरान पूसू के सदस्य हूटिंग कर रहे थे। जब उनको रोका गया तो उन्होंने बाहर  निकलने पर पीटने की धमकी दी। उस समय तो पुलिस ने दोनों पार्टियों को शांत करवा दिया। लेकिन जैसे ही मनप्रीत औलख व अन्य छात्र स्टुडेंट सेंटर के निकट पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की पार्किं ग में पुहंचे तो वहां पर पहले से खड़े करीब दर्जन भर लड़कों ने रॉड व डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पिस्टल से गोलियां भी दागीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
firing in student group in punjab university campus, SOI president injured
पीयू में फैशन शो में विवाद के बाद फायरिंग - फोटो : amar ujala

सोई कैंपस अध्यक्ष मनप्रीत औलख की जांघ में गोली लगी। जबकि सोई के दूसरे दस्य संजू के सिर पर चोटें लगीं। उसके सिर पर आठ टांके लगे हैं। इसके अलावा इसी छात्र संगठन के तीसरे सदस्य जश्नप्रीत सिंह के हाथ में चोटें आई हैं। तीनों का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है। डाक्टरों ने तीनों की हालत स्थिर बताई है। इस संघर्ष के दौरान पूसू सदस्य रेशम सिंह गोदारा के गले पर चोटें आई हैं। उसको पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए छात्रावासों में देर रात तक छापेमारी जारी रही। छापामारी के दौरान पुलिस ने पूसू केकई सदस्यों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
firing in student group in punjab university campus, SOI president injured
पीयू में फैशन शो में विवाद के बाद फायरिंग - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बताया कि हमलावरों में चार पूसू सदस्यों रेशम सिंह गोदारा, नवल किशोर, सुशमनी और एसके शामिल थे। इनकेसाथ 5 से 8 अन्य युवक भी हमले में शामिल थे। हमले की सूचना मिलते ही पीयू के सारे गेट बंद करवा दिए गए। करीब आधे घंटे तक गेंट बंद रहे। लेकिन इसके बावजूद आरोपी पीयू से बच निकलने में कामयाब रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर फिल्मी अंदाज में भागते हुए गोलियां दाग रहे थे। इसके कारण किसी की हिम्मत नही हुई कि हमलावरों को पकड़ सके। मौके पर मौजूद छात्रों के अनुसार हमलावरों में कुछ बाहर के छात्र के भी थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed