{"_id":"5928541f4f1c1ba4538b4594","slug":"firing-in-mohali-advocate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने एक्टिवा सवार वकील पर फायरिंग, निशाना चूकने से बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने एक्टिवा सवार वकील पर फायरिंग, निशाना चूकने से बची जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 27 May 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
वकील पर जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के सेक्टर-76 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स से चंद कदमों की दूरी पर एक्टिवा सवार वकील पर शुक्रवार सुबह फिल्मी स्टाइल में कार सवार नकाबपोश तीन लोगों ने एक्टिवा सवार एक वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने वकील पर पहले रॉड से वार किया, लेकिन आरोपियों का निशाना चूक गया।
इसके बाद वकील ने जब एक्टिवा भगाकर अपनी जान बचाने की कोशिश तो आरोपियों ने उस पर दो फायर कर दिए। जब दोनों फायर भी हवा में निकल गए, तो इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। वकील हरकिशन ने इस संबंधी सोहाना थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौके से पिस्टल के दो खोल भी बरामद किए हैं। आरोपी अभी तक फरार बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर सोहाना थाने के अलावा सीआईए स्टाफ भी पहुंच गया था।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम :
पुलिस को दी शिकायत वकील हरकिशन ने बताया कि वह फेज-5 के रहने वाले है। वहीं, सेक्टर-76 स्थित जिला अदालत में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह वह एक्टिवा पर कोर्ट जा रहे थे। सवा दस बजे के करीब जब वह ज्यूडिशियल कांप्लेक्स की लाइटों से थोड़ा पहले एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार पीछे से आई। कार में तीन लोग सवार थे। जिन्होंने चेहरे कवर किए हुए थे।
विज्ञापन
इस दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे युवक ने खिड़की में से उस पर रॉड से हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गए और उसने अपना स्कूटर और तेज कर लिया। थोड़ा आगे जाने के बाद कार की अगली सीट पर बैठे एक युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। स्कूटर की गति तेज होने और हरकिशन के झुककर बैठने से आरोपी निशाना चूक गए और वहां से भाग निकले। घटना के बाद हरकिशन यू-टर्न लेकर वापस डीसी कांप्लेक्स की ओर आ गया और अपनी जान बचाई।

जल्दी के चक्कर में पहुंच गया फेज-8 चौंकी
वकील पर जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
वकील ने बताया कि हमले के बाद वह काफी डर गया था। इसके बाद जल्दी में सीधे फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पहुंच गया था, लेकिन वहां की पुलिस ने कहा कि जिस जगह वारदात हुई है। वह सोहाना थाने में पड़ती है। फिर उन्होंने तुरंत सोहाना थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सोहाना पुलिस टीम ने पहुंच कर जांच की और मौके से चले हुए कारतूसों के दो खोल बरामद किए।
वकील ने अपने साढ़ूू पर जताई आशंका :
वकील ने इस हमले के पीछे अपने उस साढ़ूू पर आशंका जताई है। जिसका उसकी साली से कुछ समय पहले तलाक हो चुका है। उसने बताया कि उसकी साली के तलाक के तुरंत बाद उसके साढ़ूू ने उसे धमकी दी थी कि वह एक-एक करके सभी को गोली मार कर मार देगा। वकील ने बताया कि उसे आशंका है कि उसका वही साढ़ूू ही इस हमले का साजिश कर्ता हो सकता है।
सीआईए टीम ने अदालत के बाहर चैकिंग की :
घटना के तुरंत बाद सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी की अगुवाई वाली टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही घटना स्थल की अपने स्तर पर जांच की। इसके बाद सीआईए की टीम ने अदालत में भी चैकिंग की।
सीसीटीवी कैमरे जांचने में जुटी पुलिस :
पुलिस की टीम ने घटना स्थल के पास लगे कुछ एरिया से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी देखी है। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की टीमें कई कोणों पर काम कर रही है।