{"_id":"5d163fdd8ebc3e3c80471861","slug":"firing-in-land-dispute-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटालाः जमीन विवाद में मामा और भांजे में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, एक-दूसरे पर लगाए आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटालाः जमीन विवाद में मामा और भांजे में फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, एक-दूसरे पर लगाए आरोप
Fri, 28 Jun 2019 10:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद को लेकर गांव दौलतपुर में मामा और भांजे के बीच फायरिंग हो गई। इसमें में मामा के घुटनों में गोली लगी और दूसरी ओर भांजे के एक समर्थक को दो गोलियां लगी हैं। दोनों ही पक्ष दौलतपुर की जमीन को अपनी बता रहे हैं और दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर जमीन पर नाजायज कब्जा करने और फायरिंग करने के आरोप लगाए। वहीं भांजा मारपीट से घायल हो गया है। तीनों ही शुक्रवार की देर शाम को घायल अवस्था में बटाला के सविल अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में घायल रूप में दाखिल जगदीप सिंह निवासी अलोवाल ने बताया कि वह दौलतपर में अपने खेतों पर गया था। इसी दौरान उसने देखा कि उसका मामा सतनाम सिंह निवासी गांव पंजगराइयां उसके खेत जोत रहा था। उसे देखकर उनका मामा वहां से दौड़ पडा और करीब आधे घंट के भीतर कुछ अज्ञात युवकों को हथियार समेत लेकर उसके खेतों में पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद उस पर फायरिंग कर दी। वह किसी तरह बच गया मगर मामा पक्ष के हमलावरों ने उसकी जमकर मारपीट की। जगदीप सिंह ने बताया कि उसके साथी निहंग सिंह रघुबीर सिंह निवासी हसनपुर कलां भी टांग में दो गोलियां लगी हैं। दूसरी तरफ मामा सतनाम सिंह निवासी गांव पंजगराइयां ने बताया कि वह दौलतपुर में अपने तीन किले जमीन को जोत रहा था।
विज्ञापन
यह जमीन उसकी पुश्तैनी जमीन है। सतनाम सिंह ने आरोप लगाया कि जगदीप सिंह के साथियों ने अचानक पहुंच कर उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके घुटनों में लगी है। उससे बताया कि उसका और दूसरे पक्ष के बीच एक टिप्पर को लेकर विवाद था। उन्हें दूसरे पक्ष से 19 लाख रुपये लेना था।
अब जब उनसे पैसे मांगे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर खेतों में आकर हमला करके घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस चौकी वडाला ग्रंथिया के इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि अस्पताल में दाखिल दोनों ही पक्षों के घायल लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।