{"_id":"592f1dbe4f1c1bea53bdd0e5","slug":"firing-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के लिए चलीं गोलियां, फैलाई दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड के लिए चलीं गोलियां, फैलाई दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के मक्खन माजरा में बुधवार रात साढ़े 11 बजे स्कॉर्पियो में सवार तीन चार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलियां गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर चलाई गईं हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस के साथ साथ एसएसपी खुद भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
एसएसपी डॉक्टर ईश सिंघल ने बताया कि मक्खन माजरा में गोलियां चलाने वाले युवक सफेद रंग की स्कार्पियो में आए थे। उनकी संख्या तीन से चार बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची मगर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। गांव वालों ने बताया कि आरोपियों द्वारा चलाई गईं गोलियाें में से पांच एक व्यक्ति के दरवाजे पर लगी हैं। आधी रात को गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। सोए हुए लोग घरों से निकले तो देखा कि कार सवार युवक गोलियां चलाते हुए धमकी दे रहे थे। बाद में वे जीरकपुर की ओर भाग गए।
एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में गोलियां चलने की वजह लड़की से जुड़ा कोई मामला बताया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है। आरोपियों की सुरागकशी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। रात 1 बजे तक आरोपियों की तलाश में चेकिंग चल रही थी।