{"_id":"57a0bdd54f1c1bc3762b8df9","slug":"firing-at-the-india-pakistan-border-75-million-s-heroin-seized-at-tarn-taran-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी, पकड़ी 75 करोड़ की हेराईन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत-पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी, पकड़ी 75 करोड़ की हेराईन
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
Updated Tue, 09 Aug 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
heroin seized by BSF
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की 191 बटालियन ने पाकिस्तान के तस्करों के नापाक इरादों को फेल करते हुए भारतीय सीमा में दाखिल 15 किलो हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 75 करोड़ बताई जा रही है।
खेमकरन में आयोजित प्रेसवार्ता में बीएसएफ के डीआईजी आरके थापा ने बताया कि आईजी अनिल पालीवाल की तरफ से पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली हरकतें रोकने के लिए बीएसएफ को सख्त हिदायतें जारी की गई हैं। दो अगस्त को सुबह 1:35 बजे बीएसएफ की 191 बटालियन के जवान जब गश्त कर रहे थे तो बीओपी मीयांवाली (उताड़) कंटीली तार से पार पाकिस्तान की तरफ से कुछ हरकत होती हुई दिखाई दी।
बीएसएफ ने जब चौकसी से देखा तो पाकिस्तान की तरफ से तस्करों ने बीएसएफ पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में बीएसएफ की तरफ से फायरिंग की गई। इसी दौरान पाकिस्तानी तस्कर वापस दौड़ गए। इसके बाद चलाए गए सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ को सीमा से 10 फुट लंबी प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई। इसमें से 15 पैकेट हेरोइन के निकले। इसकी कीमत 75 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
डीआईजी आरके थापा ने बताया कि बीएसएफ की यह बड़ी रिकवरी है। इससे पाकिस्तान तस्करों के नापाक मनसूबों को फेल करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया गया है। इस मौके पर कमांडेंट वाईपी सिंह के अलावा बीएसएफ के अधिकारी व जवान मौजूद थे।