{"_id":"64958d966a3da308000a7d22","slug":"firing-at-aadti-shop-in-talwandi-bhai-one-person-died-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: तलवंडी भाई में आढ़ती की दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, मौके पर एसएसपी व डीएसपी पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: तलवंडी भाई में आढ़ती की दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, मौके पर एसएसपी व डीएसपी पहुंचे
Fri, 23 Jun 2023 05:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Jun 2023 05:58 PM IST
सार
आढ़ती की दुकान पर बैठे प्रेम कुमार को पांच गोलियां लगीं। उन्हें गंभीर हालत में मोगा रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं आढ़ती अमृत लाल दोपहर का भोजन करने घर गया था। यही वजह है कि उनकी जान बच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद फायरिंग करने वाले नकाबपोश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तलवंडी भाई में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक सवार नकाबपोश दो शातिरों ने आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वारदात में दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। आढ़ती दोपहर का भोजन करने घर गया था। बताया जा रहा है कि आरोपियों का निशाना आढ़ती था। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंदर सिंह व डीएसपी जीरा पलविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक सवार नकाबपोश दो शातिर तलवंडी भाई के आढ़ती ऐसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमृत लाल छाबड़ा की दुकान पर पहुंचे और आते ही अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दुकान पर प्रेम कुमार नामक व्यक्ति बैठा था, उसे करीब पांच गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे मोगा के अस्पताल में रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अमृत लाल दोपहर का भोजन करने घर गया था। आरोपियों का निशाना अमृत लाल था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालाने में जुटी है। ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।
विज्ञापन