{"_id":"629cbbfa01644801fa1a3ac8","slug":"firing-and-stone-pelting-in-deshwal-khap-panchayat-in-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: देशवाल खाप की चौधर के लिए हुई पंचायत में 18 राउंड फायरिंग व पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak News: देशवाल खाप की चौधर के लिए हुई पंचायत में 18 राउंड फायरिंग व पथराव
Sun, 05 Jun 2022 08:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Jun 2022 08:00 PM IST
सार
देशवाल खाप तीन राज्यों हरियाणा, यूपी व राजस्थान में फैली हुई है, जहां खाप के 240 गांव बताए गए हैं। इसमें रोहतक में भैंयापुर, लाढ़ौत, घिलौड़, बलियाना के अलावा यूपी में मेरठ, मुजफ्फरनगर व शामली और राजस्थान के भरतपुर व धौलपुर जिलों में गांव हैं।
विज्ञापन
देशवाल खाप की सभा में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के 240 गांवों की देशवाल खाप का नया प्रधान चुनने के लिए रविवार को आउटर बाईपास के नजदीक देशवाल भवन में पंचायत हुई, जिसमें प्रधान शिवधन देशवाल को आजीवन प्रधान बनने पर एक गुट नाराज हो गया। आरोप है कि दूसरे गुट ने पंचायत के अंदर ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ ने उन्हें घेरने का प्रयास किया। इसके बाद फिर जमकर फायरिंग हुई।
विज्ञापन
आरोप है कि पंचायत में 15 से 18 राउंड फायर हुए। पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भैंयापुर-लाढ़ौत निवासी शिवधन देशवाल (80) ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 21 साल से देशवाल खाप के प्रधान हैं।
विज्ञापन
रविवार को देशवाल खाप की देशवाल भवन में आम सभा बुलाई गई थी, जिसमें 500 से 700 लोग थे, जो अलग-अलग गांवों के प्रतिनिधि बनकर आए थे। पंचायत में सवा 11 बजे के करीब तीन गाड़ियों में सवार होकर दर्जनभर युवक आए। पंचायत के अंदर तख्त पर खड़े होकर युवकों ने हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। बोले- आगे प्रधान बनाने के लिए देशवाल भवन में पंचायत हुई तो जान से मार देंगे। हालांकि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिवधन देशवाल को दोबारा प्रधान बनाने से हुआ विवाद
देशवाल खाप तीन राज्यों हरियाणा, यूपी व राजस्थान में फैली हुई है, जहां खाप के 240 गांव बताए गए हैं। इसमें रोहतक में भैंयापुर, लाढ़ौत, घिलौड़, बलियाना के अलावा यूपी में मेरठ, मुजफ्फरनगर व शामली और राजस्थान के भरतपुर व धौलपुर जिलों में गांव हैं। पंचायत में सबसे पहले प्रधान शिवधन ने पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी। इसके बाद नई कार्यकारिणी के चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई।
पंचायत में तय हुआ कि शिवधन देशवाल को ही आजीवन खाप का प्रधान बना दिया जाए, जबकि एक गुट चाहता था कि नया प्रधान चुना जाए। इसमें संजय ठेकेदार का भी नाम सामने आया। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि पंचायत के अंदर दो फायर करके युवक भागने लगे तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद युवक अपने वाहनों के पास पहुंचे और वहां पर भी फायरिंग की। हालांकि वे अपनी तीनों गाड़ियां मौके पर छोड़कर भाग निकले। भीड़ ने एक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
पहले से था हंगामे का अंदेशा, मांगी थी पुलिस
देशवाल खाप की पंचायत में पहले से कुछ लोगों द्वारा हंगामा करने का अंदेशा था। इसलिए सदर थाना प्रभारी को कहकर पहले ही पुलिस बल मांगा था, लेकिन पंचायत के समय चंद पुलिसकर्मी ही आए। हालांकि बाद में भारी पुलिस बल आ गया था। मामले में नामजद लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। - शिवधन देशवाल, प्रधान देशवाल खाप
पुलिस ने प्रधान शिवधन देशवाल की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया गया है। पंचायत में फायरिंग को लेकर तथ्य जुटा रहे हैं। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी शिकायत नहीं मिली है। देशवाल खाप की तरफ से लिखित कोई पत्र नहीं मिला था। फिर भी पुलिस भेज दी गई थी, जो पंचायत स्थल के बाहर तैनात थी। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक