फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire on jeep in PU hostel

गुंडागर्दी: पीयू हॉस्टल में फूंक डाली जीप

Thu, 01 May 2014 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 May 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
fire on jeep in PU hostel

सेक्टर-14 स्थित पीयू में मंगलवार देर रात दो युवकों ने हास्टल नंबर-3 में केमिकल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर स्टूडेंट विक्रमजीत सिंह कांबोज की जीप को पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

विज्ञापन


इस आगजनी की वारदात से हास्टल में अफरातफरी मच गई। दमकल और पुलिस के पहुंचने से पहले स्टूडेंट्स ने खुद ही पानी की बाल्टियों से आग बुझा दी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने विक्रमजीत की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात पीयू के हॉस्टल नंबर-3 में अचानक धुआं फैलने लगा। छात्रों ने बाहर जाकर देखा तो एक जीप से आग की लपटें उठ रही थी। इसके बाद वहां मौजूद छात्रों ने पानी की बाल्टियां लाकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। सेक्टर-11 पुलिस ने जांच करते हुए पीयू के भीतर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें जीप को आग लगाते दो युवक दिखाई दिए।

विक्रमजीत ने पुलिस को दी शिकायत में कुछ युवकों पर शक जताया है। घटनास्थल पर एक बोतल भी मिली है, जिसमें आरोपी पेट्रोल लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed