फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire on eunuch Guru's in the house at manimajra

किन्नरों की गुरु पर घर में घुसकर फायरिंग, बाल बाल बचीं, 32 बोर की रिवाल्वर से चलाईं गोलियां

Tue, 10 Jul 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Tue, 10 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
fire on eunuch Guru's in the house at manimajra
गोली का निशान दिखाती आंचल
नगला मोहल्ला स्थित किन्नरों की गुरु हाजी आंचल पर एक हमलावर ने घर में घुसकर गोली चला दीं। इस हमले में हाजी आंचल बाल बाल बच गईं। गोली उनके शोकेस में लगी। हाजी ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर का पीछा भी किया लेकिन वह भाग निकला। मनीमाजरा पुलिस ने हाजी आंचल की शिकायत पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटना सोमवार दोपहर पौन तीन बजे की है। 
विज्ञापन


हाजी आंचल ने बताया कि दोपहर को जब वह अपने बेड रूम में अकेली बैठी थी तो दरवाजे पर एक अंजान युवक आकर खड़ा हो गया। उसने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। मैंने पास रखा डंडा उठाते हुए पूछा कि तुम कौन हो? इस पर युवक ने रिवाल्वर तान दिया। पहली दफा गोली नहीं चली लेकिन दूसरे प्रयास में चली गोली शोकेस में जा लगी। गोली चलाकर भागते युवक के पीछे हाजी ने भी चोर चोर चिल्लाते हुए दौड़ लगा दी। आगे गली बंद थी। हमलावर वापस लौटकर आया तो हाजी ने उसके कंधे पर डंडा मारा तो युवक ने हवाई फायर किया और फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मनीमजारा थाना प्रभारी रणजीत सिंह, डीएसपी सतीश कुमार,  इंस्पेक्टर नरेंद्र पडियाल आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया सारे सबूत इकट्ठे किए। मनीमाजरा थाना प्रभारी रणजीत सिंह का कहना कि पुलिस ने शोकेस से एक 3:2 बोर की गोली बरामद की है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग जुटा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजी आंचल बोलीं- किसी से नहीं है दुश्मनी
वहीं मनीमाजरा डेरे की गुरु हाजी आंचल का कहना कि उनका कोई दुश्मन नहीं है। पिछले सात साल से वह डेरे की गद्दी पर बैठी है। हालांकि हाजी आंचल का यह भी कहना कि जिस व्यक्ति ने उस पर हमला किया है वह दो महीने पहले मेरे पास आया था और कहा था कि नया ऑटो खरीदा है। इसलिए  आशीर्वाद लेने आया है। आंचल का यह भी कहना कि यह व्यक्ति देखने में भिखारी सा लगता था। आंचल के घर में घटना के समय नीचे कोई नहीं था। एक चेला था जोकि पहली मंजिल के कमरे में बताया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed