फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire broke out at a hosiery factory in Ludhiana, 4 people dead

लुधियाना में होजरी फैक्ट्री में लगी आग, चार लोगों की मौत

Wed, 10 Oct 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Oct 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
fire broke out at a hosiery factory in Ludhiana, 4 people dead
होजरी कारखाने में लगी आग

लुधियाना के कल्याण नगर स्थित कालड़ा निटवेयर होजरी फैक्टरी में बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। धुएं से दम घुटने की वजह से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब फैक्टरी के अंदर फंसे मजदूरों ने अपने साथियों को फोन किया। इसके बाद इलाके के लोग भी जाग गए और उन्होंने शोर मचाया। हैबोवाल में रहने वाला फैक्ट्री मालिक कुछ समय बाद घटनास्थल पर पहुंचा तो उसने फैक्ट्री का ताला खोला। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के अंदर से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। छत को जाने वाली सीढ़ियों में ही चारों मजदूरों ने दम तोड़ दिया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पड़ोसी की छत से ऊपर जाकर गेट तोड़ा और चारों के शव नीचे उतारे। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल, डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल और कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन


 पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए। मृतकों की पहचान धनंजय पांडे (38) लखी सराय (बिहार), सत्यप्रकाश (28) गांव बसड़ा जिला अंबेडकर नगर (यूपी), रब्बान (19) गांव मीरगंज जिला मधेपुरा बिहार और मोहम्मद आजाद (19) गांव मीरगंज जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने होजरी फैक्ट्री मालिक सुमित कालड़ा पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

fire broke out at a hosiery factory in Ludhiana, 4 people dead
होजरी कारखाने में लगी आग

सुमित कालड़ा की कल्याण नगर में कालड़ा निटवेयर के नाम से होजरी फैक्टरी है। फैक्टरी में होजरी गुड्स बनता है। मजदूरों ने बताया मंगलवार की रात सभी काम खत्म कर अपने घर चले गए। फैक्टरी मालिक ने प्रेसमैन के तौर पर काम करने वाले सत्यप्रकाश को रोक लिया और धनंजय से भी दो मजदूर लगाकर रात में काम खत्म करने की बात कही। धनंजय दिहाड़ी पर रब्बान और मोहम्मद आजाद को लाया। फैक्ट्री मालिक जाते समय ऊपर जाने वाले सीढ़ियों में लगे गेट और नीचे से  कालड़ा में ताला लगाकर चला गया। 

सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक से फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इसी दौरान एक मजदूर ने सामने फैक्ट्री में काम करने वाले साथी को फोन किया। इसके बाद फैक्ट्री के बाहर के लोगों को आग लगने का पता चला। उन्होंने खुद फैक्ट्री मालिक को भी फोन किया। फैक्ट्री मालिक ने ताला खोला और खुद गायब हो गया। 

फैक्ट्री मालिक सुमित कालड़ा पूरी फैक्ट्री को ताला लगाकर चला गया था। उसने एक भी दरवाजा ऐसा नहीं छोड़ा कि मजदूर बाहर निकल सके। फैक्ट्री मालिक सुमित कालड़ा पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. सुखचैन सिंह गिल, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed