फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Financier husband murder: wife arrest with lover

पत्नी ने ही प्रेमी संग की थी पति की हत्या

Thu, 27 Mar 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 27 Mar 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
Financier husband murder: wife arrest with lover

फाइनेंसर परमजीत सिंह की गोलियां मारकर की गई हत्या के केस को पुलिस ने सुलझाते हुए उसकी पत्नी जसमीत कौर व भतीजे प्रीत महिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों के पिछले काफी समय से संबंध थे और अपने रास्ते से परमजीत सिंह को हटाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर पिस्तौल और कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि 22 मार्च की देर रात को सीआईए स्टाफ के नजदीक फाइनेंसर व अरना बरना चौक में कोयला डिपो के मालिक परमजीत सिंह (40) निवासी कटडा साहिब की किसी ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 मार्च को परमजीत सिंह का शव खून से लथपथ सड़क पर से मिला था। मृतक की पत्नी जसमीत कौर नेपुलिस को बयान दिया था कि उसका पति शनिवार शाम को अपने स्कूटर कहीं काम पर गया था, बाद में वह घर वापस नहीं लौटा था।

जांच के दौरान पुलिस के शक के घेरे में फाइनेंसर की पत्नी जसमीत कौर और उसका भतीजा प्रीत महिंदर सिंह निवासी भरपूर गार्डन आया।

सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के काफी समय से संबंध थे। ऊपर से फाइनेंसर परमजीत और उसके भतीजे प्रीत महिंदर का पैसों के लेनदेन का भी मामला था।


हालांकि हत्या की वजह यही रही कि प्रीत महिंदर सिंह व फाइनेंसर की पत्नी परमजीत सिंह को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। दोनों ने साजिश रची।

पुलिस को शक न हो, इसके लिए वारदात के अगले दिन जसमीत कौर को साथ लेकर पुलिस को सूचना देने के लिए आया था। दोनों आरोपियों को काबू करके उनके पास से वारदात में इस्तेमाल कार व पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed