फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Financer murdered in Mohali of Punjab

Murder in Mohali: बड़माजरा में देर रात फाइनेंसर की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे पर लगा आरोप

Wed, 17 Aug 2022 05:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Aug 2022 05:55 PM IST
सार

लोगों ने बंटी पीजीआई पहुंचाया लेकिन वहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीजीआई ने बलौंगी थाने को देर रात इसकी सूचना दी। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस की टीम मौके पर गई थी। 

विज्ञापन
Financer murdered in Mohali of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहाली के गांव बड़माजरा में मंगलवार देर रात फाइनेंसर बंटी शर्मा (26) की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक के चेहरे और सिर पर डंडों व तलवारों से कई बार किए गए थे। मृतक 14 दिन पहले ही नशा तस्करी के केस में जमानत पर जेल से बाहर आया था। मृतक की मां ने बेटे की हत्या के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक गुर्गे को जिम्मेदार ठहराया। बलौंगी थाना के प्रभारी पी गरेवाल ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जल्दी ही केस को सुलझा लिया जाएगा। हालांकि पता चला है कि यह वारदात पैसे के लेन देन में की गई है।

विज्ञापन


बंटी शर्मा अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ बड़माजरा में रहता था। मंललवार रात साढ़े 11 बजे बंटी शर्मा को फोन आया कि किसी का इलाके में झगड़ा हो गया। वह उस मामले में बीच बचाव करने आ गया था। इस दौरान उसका एक साथी भी उसके साथ था। जैसे ही वह वहां पर पहुंचा तो आरोपी पहले से घात लगाकर बैठे थे। 
विज्ञापन

 
कार से उतरते ही उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उस पर डंडों और तलवार से कई वार किए। इसके बाद चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गए। लोगों ने उसे पीजीआई पहुंचाया लेकिन वहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीजीआई ने बलौंगी थाने को देर रात इसकी सूचना दी। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस की टीम मौके पर गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक पर पहले भी दर्ज हैं कई केस
मृतक बंटी शर्मा का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वह कई वारदातों में शामिल है। थाना फेज-1 में उस पर हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। जबकि बलौंगी थाने में ही उस पर ड्रग तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कई अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मृतक की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed