मुंबई से फिल्मी कलाकार को घुमने बुलाया, झांसा देकर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने फिल्म में काम करने वाली मुंबई की एक महिला कलाकार से कथित रूप में शादी का झांसा देकर उससे रेप करने के आरोप में जीरकपुर के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने आरोपी पर धोखे से गर्भपात करवाने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंधेरी (मुंबई) निवासी शिकायतकर्ता फिल्मी कलाकार ने बताया कि जीरकपुर के दशमेश कॉलोनी निवासी पवन रावत से उसकी मुलाकात 2013 में दिल्ली में हुई थी।
उसके बाद यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई। उसने बताया कि कथित आरोपी पवन रावत ने साल 2015 के अंत में उसे चंडीगढ़ घूमने के लिए बुलाया।
शिकायतकर्ता की दिल्ली में आरोपी से हुई थी मुलाकात
इस दौरान उसने जीरकपुर-पंचकूला रोड पर स्थित होटल पनाश में रखा था। आरोप के मुताबिक, करीब आठ दिन तक इसी होटल में रहने के दौरान पवन रावत ने उससे शादी करने का झांसा देकर उससे रेप करता रहा।
इसके कुछ दिन बाद जब उसे गर्भवती होने के बारे में पता लगा तो उसने पवन रावत को शादी करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने दिल्ली में उससे मुलाकात की। इस दौरान उसे कोई दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसने पवन को जब दोबारा शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। दूसरी ओर, पवन ने शिकायतकर्ता को उसकी आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।
इस कारण वह कुछ दिनों तक वह चुप रही, लेकिन बाद में उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने कथित आरोपी पवन रावत के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।