फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   father try to kill daughter and committed suicide in ludhiana of punjab

दरिंदगी: बेटी को पत्नी बनाकर घर में रखा था, नतीजा बेहद खौफनाक

Sat, 06 Aug 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 06 Aug 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
father try to kill daughter and committed suicide in ludhiana of punjab
murder in love
इंसान की दरिंदगी की बानगी देखिए। बेटी को ही पत्नी बनाकर रखता था। भेद खुला तो इतना खौफनाक कदम उठाया कि सभी कांप गए। घटना, लुधियाना की है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को पत्नी बनाकर अपने साथ रखा था। जब इस बारे में लोगों को पता चला तो उसने बेटी का गला काटकर आत्महत्या कर ली। सिविल अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मृतक व्यक्ति की पहचान मोहन लाल (45) के रुप में हुई है, जबकि उसकी बेटी की पहचान श्रावणी (21) के रुप में हुई है। पुलिस ने मृतक मोहन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी पूर्वी सौरव जिंदल ने कहा कि मोहन लाल मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। उसकी 1995 में शादी हुई थी।
विज्ञापन


विवाद के कारण वह पत्नी से अलग हो गया। दोनों की बेटी श्रावणी थी। 2001 में मोहन लाल ने दूसरी शादी कर ली। उससे भी उसकी दो बेटियां थी। करीब आठ महीने पहले मोहन लाल श्रावणी को लेकर महानगर के टिब्बा रोड इलाके में किराए के मकान में रहने के लिए आ गया। उसने श्रावणी के बारे में सभी को बता रखा था कि वह उसकी पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को शक हो गया था, पत्नी नहीं है वो

father try to kill daughter and committed suicide in ludhiana of punjab
हत्‍या
दोनों किराए के मकान में पति-पत्नी बन कर रह रहे थे। वहीं आंध्र प्रदेश में रहने वाले दोनों के परिजन काफी समय से दोनों की तलाश कर रहे थे। एसीपी सौरव जिंदल ने कहा कि उनके परिजनों को भी दोनों के बारे में पता लग गया था और लोगों को भी शक होने लगा था कि वह पति-पत्नी नहीं हैं।

बुधवार रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो मोहन ने श्रावणी के गले पर तेजधार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मोहन लाल ने सोचा कि श्रावणी की मौत हो चुकी है। उसके बाद उसने खुद की नस काटकर आत्महत्या कर ली। जब दोनों को मकान मालिकों ने देखा तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

जहां मोहन लाल को मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल मोहन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्रावणी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मोहन लाल के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed