फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father Shot dead his daughter in Kurukshetra of haryana

पिता बोले पढ़ाई कर लो, पर बेटी जिद पर अड़ी थी तो बाप ने कर दिया कांड, मार दी तीन गोलियां

Sun, 16 Dec 2018 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 16 Dec 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Father Shot dead his daughter in Kurukshetra of haryana
सांकेतिक तस्वीर

बेटी शादी में जाने की जिद पर अड़ी थी। पिता परीक्षा की तैयारी करने को कह रहा था। जिद से गुस्साए पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बेटी की हत्या होते देख मां बेसुध हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने रवि मैहला के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में एक गोली पेट और एक छाती से मिली है। तीसरी गोली का पता नहीं चला है। जबकि बताया जा रहा था कि तीन गोलियां मारी गई हैं। बेटी की बीएससी में री-अपीयर आई थी। इसी की 18 दिसंबर को परीक्षा होनी थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पानीपत के गांव अलुपुर निवासी राजीव कई वर्षों से परिवार सहित मोहन नगर में रह रहा है। वह पहले प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। कुछ दिनों से राजीव पूंडरी विधानसभा से 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके रविंद्र उर्फ रवि मैहला के साथ ज्योति नगर में रेनबो इंटरनेशनल प्रिंटिंग प्रेस चला रहा था। रविंद्र मैहला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम राजीव ने फोन करके सूचना दी कि उसकी बेटी को गोली लग गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Father Shot dead his daughter in Kurukshetra of haryana
demo pic

इसके बाद वह राजीव के घर पहुंचे तो वह नहीं मिला। राजीव की बेटी रूबल (23) खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी मां बेड पर बेसुध पड़ी थी। वह रूबल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रूबल को मृत घोषित कर दिया। मां राजबाला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सिटी एसएचओ जसपाल सिंह टीम सहित घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे और जांच की। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। राजीव का इकलौता शादीशुदा बेटा गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। रवि मैहला ने बताया कि राजीव उसके साथ करीब एक साल से ज्योतिनगर में प्रिंटिंग प्रेस चला रहा था। दोनों में अच्छे संबंध थे। राजीव ने किसी विवाद का जिक्र नहीं किया, जिससे वह परेशान हो। 

पेपर की तैयारी न करने को लेकर हुआ था विवाद : एसएचओ

वारदात शुक्रवार शाम हुई, लेकिन खुलासा शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद किया गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सिटी एसएचओ जसपाल सिंह ने वारदात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूबल पिहोवा रोड पर स्थित निजी कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर चुकी थी। उसकी री-अपीयर थी। उसकी 18 दिसंबर को परीक्षा होनी थी। 

वह शादी समारोह में जाने की जिद कर रही थी। पिता राजीव उसे परीक्षा की तैयारी करने को कह रहा था। बाप-बेटी में कहासुनी के बाद राजीव ने उसे दो गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed