फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father misdeed with 9 year old daughter in Haryana's Rohtak

#KabTakNirbhaya: अब रोहतक में पिता ने नौ साल की बेटी से किया दुष्कर्म, अस्पताल में हुई मौत

Wed, 04 Dec 2019 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Dec 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Father misdeed with 9 year old daughter in Haryana's Rohtak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

हैदराबाद के बाद मंगलवार को अब रोहतक में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी नौ साल की बेटी से पहले दुष्कर्म किया, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गया। मासूम की वारदात के करीब 19 घंटे बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के मां के बयान पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या व नशीला पदार्थ खिलाने और 4 व 6 पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि बच्ची की मां ने बयान दर्ज कराए हैं कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। कई वर्षों से रोहतक में परिवार सहित रह रही है। सात माह से उसका पति से झगड़ा चल रहा है। उसका पति उससे व बच्चों से मारपीट करता है। इसी से परेशान होकर वह अलग रहने लगी। 
विज्ञापन


इसके बाद चारों बच्चों को उसने अपने पास रख लिया। हालांकि, रात के समय पति बड़ी बेटी और छोटे बेटे को अपने साथ कमरे पर ले जाता था। सुबह दोनों बच्चों को पत्नी के पास छोड़ देता था। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उसने बेटी के कपड़ों को खून से सना देखा। साथ ही वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने बेटी से पूछा तो उसने पिता द्वारा गलत काम करने के बारे में बताया। कुछ देर बाद बेटी को उल्टियां होने लगीं तो मां ने इसके बारे में पूछा। इस पर बेटी ने बताया कि उसके पिता ने उसे चूर्ण जैसी कोई चीज खिलाई थी, तभी से उसे उल्टियां हो रही हैं। इसके बाद मां ने मामले की शिकायत पुलिस में की। 

पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा और सिटी थाना प्रभारी सिविल अस्पताल पहुंचकर बच्ची की मां से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। 

पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 376, 328 व 4 व 6 पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बच्ची के शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  - गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय

हिसारः दस साल की मासूम से मुंह बोले चाचा ने किया दुष्कर्म

एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग मुंह बोली भतीजी से दुराचार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग अपने घर पहुंची और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देख परिजनों ने उससे पूछा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा तो वह फरार हो चुका था। पुलिस के अनुसार, चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय लड़की खेलने के लिए रिश्ते में चाचा लगने वाले अपने पड़ोसी के घर गई। इस दौरान आरोपी घर में अकेला था। उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया फिर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग जब घर पहुंची तो उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखकर परिजनों ने पूछताछ की। मासूम ने आपबीती बताई तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed