फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father Killed Girl Child for Baby Boy

कलयुगी पिता... बेटे की चाहत में पांच दिन की मासूम बच्ची को टांग के नीचे दबाकर मार डाला

Wed, 30 Sep 2020 12:32 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Sep 2020 12:32 PM IST
सार

  • शादी के पांच साल बाद हुआ था बेटी का जन्म
  • बेटी होने के बाद से पत्नी से झगड़ा कर रहा था पति 

विज्ञापन
Father Killed Girl Child for Baby Boy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

यमुनानगर के सदर थाना क्षेत्र की रूपनगर कॉलोनी में मां के साथ सो रही पांच दिन की बच्ची को उसके पिता ने टांग के नीचे दबाकर मार डाला। शादी के करीब पांच साल बाद बच्ची हुई थी। बताया जा रहा है कि उसके पिता को बेटे की चाह थी, लेकिन जब पत्नी ने बेटी को जन्म दिया तो बेटे की चाह में उसके पिता ने टांग के नीचे दबाकर उसकी हत्या कर दी। जब पत्नी नींद से जागी तो उसने आरोपी की टांग से मासूम को निकाला। लेकिन तब तक मासूम हमेशा के लिए मौत की नींद सो गई थी।
विज्ञापन


हत्या के बाद से आरोपी पिता फरार है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बाड़ी माजरा की रूपनगर कॉलोनी निवासी वर्षा ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2015 में नीरज के साथ हुई थी। उसके कुछ दिनों बाद से ही वे अपनी ससुराल से अलग रूपनगर में ही किराये के मकान पर रहते थे। उसका पति नीरज नशे का आदि है। शादी के बाद से उनके पास कई साल तक कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ था।
विज्ञापन


पांच साल बाद बीती 24 सितंबर को उसके पास बेटी पैदा हुई थी। उसका नाम उन्होंने काकी रखा था। लड़की पैदा होने के बाद से उसका पति नीरज उससे नाराज था। शायद उसे बेटे की चाह थी और उसके पास बेटी ने जन्म लिया। इसी के चलते वह उससे बात भी नहीं करता था। सोमवार रात को उसका पति घर पर नशा कर आया। उस समय वह अपनी बेटी के साथ तखत पर सोई हुई थी। उसका आरोपी पति भी उसके और काकी के बगल में लेट गया। इसी दौरान उसके पति ने उसकी बच्ची काकी के ऊपर जानबूझकर अपनी टांग रखकर उसे दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांग के नीचे बच्ची का गला और पेट दबा हुआ था।  जब उसने यह देखा तो उसने तुरंत बड़ी मुश्किल से जबरन नीरज की टांग को हटाकर बच्ची को निकाला। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। यह देख उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। उसने तुरंत फोन कर अपनी बहन रितू को मौके पर बुलाया तो आरोपी नीरज वहां से फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी नीरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

बच्ची को मारते हुए नहीं पसीजा पिता का दिल

पांच दिन की मासूम को बेरहमी से टांग के नीचे दबाकर मारते हुए एक बार भी उसके पिता का दिल नहीं पसीजा। यह वहीं बाप है, जो पांच साल तक कोई बच्चा न होने पर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। यह आरोप उसकी पत्नी ने खुद उसपर लगाए है। रोती की बच्ची की मां यहीं बोल रही थी कि उसका पति इतना बेरहम होगा, उसे नहीं पता था। यदि उसे उसकी बेरहमी का पता होता तो शायद वे उससे शादी ही न करती।
 
पांच साल से ससुराल से अलग रह रहे थे दंपती
वर्षा ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही वे ससुराल से अलग हो गए थे। अलग होने के बाद उसका पति और अधिक नशा करने लगा था और नशे में उससे मारपीट करता था। छोटी छोटी बातों पर आरोपी उससे मारपीट करता था। इसे वह सहन कर लेती थी। लेकिन अब उसके पति ने जो दर्द उसकी बेटी की हत्या करके उसे दिया है, वह उसे सहन कर पाएगी। बच्ची की मौत के बाद उसकी मां बिलख बिलख कर रो रही थी।

रूपनगर में हुई बच्ची की हत्या के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। बच्ची की मां की शिकायत पर उसके आरोपी नीरज के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुभाष चंद, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed