{"_id":"63626f0c8038c506282de16a","slug":"father-died-in-shock-after-seeing-son-beating-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खून से लथपथ था बेटा... बेरहमी से पिटता देख पिता को आया सदमा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: खून से लथपथ था बेटा... बेरहमी से पिटता देख पिता को आया सदमा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Wed, 02 Nov 2022 06:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Nov 2022 06:58 PM IST
सार
चीख पुकार की आवाज सुनकर पिता घर से बाहर निकले और बेटे प्रदीप को खून में लथपथ देखा। आरोपी बेसबॉल बैट से पीट रहे थे। बेटे को ऐसी हालत में देख बोहड़ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। फिरोजपुर सिविल अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव खलचियां जदीद में बेटे को खून में लथपथ पिटता देख सदमे में पिता की मौत हो गई। हुआ यूं कि घर के गेट के बाहर आरोपी खड़े होकर बाइक का जोर-जोर से हार्न बजा रहे थे। बेटा उन्हें मना करने गया तो आरोपियों ने उसे बेसबॉल बैट से पीटना शुरू कर दिया। उधर, थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने बुधवार को उक्त तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित प्रदीप निवासी खलचियां जदीद ने पुलिस बताया कि वह घर में बैठा रोटी खा रहा था। साथ में पिता बोहड़ (50) भी थे। थोड़ी देर बाद उनके घर के गेट के बाहर आरोपी परमजीत सिंह निवासी खलचियां जदीद जोर-जोर से बाइक का हार्न बजाने लगा। प्रदीप उठकर बाहर गया और उसे हार्न बजाने से मना किया। इतने में बाकी के आरोपी भी वहां आ पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदीप की आरोपियों से बहस हो गई। इसी बात पर आरोपियों ने प्रदीप को बेसबॉल से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर पिता घर से बाहर निकले और बेटे प्रदीप को खून में लथपथ देखा। आरोपी बेसबॉल बैट से पीट रहे थे। बेटे को ऐसी हालत में देख बोहड़ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। फिरोजपुर सिविल अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि प्रदीप सिविल अस्पताल में दाखिल है। थाना सदर पुलिस ने प्रदीप के बयान पर आरोपी परमजीत सिंह, चरणजीत सिंह व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन