फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father died after son Commits suicide in Abohar of Punjab

पुत्र वियोग: बेटे ने लगाई फांसी तो पिता ने भी तोड़ा दम, एक साथ चिता जलते देख हर आंख हो गई नम

Wed, 09 Nov 2022 07:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 07:24 PM IST
सार

श्मशान घाट में एक साथ ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इधर, थाना नं. 2 की पुलिस ने काका की मौत पर 174 की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Father died after son Commits suicide in Abohar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अबोहर में जब एक साथ पिता-पुत्र की चिताएं जलीं तो हर आंख नम हो गई। घटना न्यू उत्तम विहार कॉलोनी की है। यहां एक युवक ने मंगलवार दोपहर को निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं देर रात अपने जवान बेटे की मौत के वियोग में पिता ने भी दम तोड़ दिया। बुधवार को बेहद ही गमगीन माहौल में पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार न्यू उत्तम विहार कॉलोनी निवासी करीब 35 वर्षीय काका नामक युवक अपने पिता से अलग रहता था और मानसिक परेशानी के कारण मंगलवार को पड़ोस में ही निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता चलते ही थाना नं. 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं रात करीब 10 बजे मृतक के बुजुर्ग पिता राजकुमार ने भी पुत्र वियोग में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


राजकुमार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। बुधवार सुबह जब एक साथ पिता-पुत्र के शव श्मशान घाट पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। श्मशान घाट में एक साथ ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इधर, थाना नं. 2 की पुलिस ने काका की मौत पर 174 की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed