फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father ate poison in kapurthala of Punjab

बेटी का वीडियो वायरल करने की धमकी, दुखी पिता ने उठाया खौफनाक कदम...परिवार में सनसनी

Sun, 20 Jan 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
father ate poison in kapurthala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

एक व्यक्ति ने बेटी का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं युवक के माता-पिता ने मृतक के बेटी को परेशान किया। इससे दुखी पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना सिटी  पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला पंजाब के कपूरथला का है।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने कपूरथला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। वर्तमान में दोनों कनाडा में रहते हैं। बेटी विदेश जाने से पहले शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती थी। मोहल्ले में रहने वाला सुखजीत सिंह ऊर्फ सुक्ख बेटी को स्कूल आते-जाते परेशान करता था। इस संबंध में क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्तियों के सामने उसने दो बार लिखित माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद वह हरकतों से बाज नहीं आया। इससे परेशान होकर उसके पति ने बेटी को पढ़ाई के लिए कनाडा भेज दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि सुखजीत सिंह उर्फ सुक्ख, उसका पिता तलविंदर सिंह तथा माता रणजीत कौर ने बेटी को कनाडा फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तथा उससे नकदी की मांग करने लगे। आरोपियों ने उसकी बेटी को धमकी दी यदि उसने नकदी ना भेजी तो वे उसकी सभी फोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने पिता को जानकारी दी कि उसने आरोपियों को नकदी भी भेज दी, फिर भी वे उसको तंग कर रहे हैं। इससे उसके पति बहुत दुखी थे। इससे आहत होकर उसके पति 13 जनवरी को तलविंदर सिंह के घर गए तो उसने बेटी की इज्जत खराब करने की धमकियां देते हुए धक्के मारकर भगा दिया। इससे वे बहुत परेशान थे और 17 जनवरी को उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना सिटी की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पडताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed