फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father and son Murdered in Fazilka of Punjab

Fazilka News: भाई-भतीजों ने की निहंग पिता-पुत्र की हत्या, हथौड़े से उतारा मौत के घाट

Sun, 22 Oct 2023 11:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/जलालाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Oct 2023 11:04 AM IST
सार

एसपी (गुप्तचर) मंजीत सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश में कत्ल की यह वारदात हुई है। केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Father and son Murdered in Fazilka of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फाजिल्का में निहंग पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। भाई-भतीजों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। इसके चलते हथौड़े और अन्य हथियारों से मारकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव बोदला के रहने वाले निहंग प्रताप सिंह और उसके बेटे गगनदीप का अपने भाई और भतीजों से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले उनका समझौता भी हुआ था। इसके बाद शनिवार को आरोपी दिलबाग सिंह, संदीप सिंह और विक्रम सिंह ने दोनों को मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलबाग सिंह मृतक प्रताप सिंह का भाई है जबकि संदीप और विक्रम उसके भतीजे हैं।
विज्ञापन


इस बारे में एसपी (गुप्तचर) मंजीत सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश में कत्ल की यह वारदात हुई है। केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवाद की वजह का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed