फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father and son dies due to current in Jalandhar

डिश एंटीना ठीक करने गए पिता-पुत्र की करंट से मौत, मालिक ने दिखाई दरियादिली और कर दिया बड़ा एलान

Fri, 12 Oct 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Fri, 12 Oct 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Father and son dies due to current in Jalandhar
demo pic

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके के लेदर कांप्लेक्स की साके फैक्टरी में गुरुवार रात डिश एंटीना से करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सैयम और उसके बेटे रफीक के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


घटनास्थल से जानकारी के अनुसार रफीक व सैयम मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। रफीक काफी समय से फैक्टरी में काम करता था। मालिक आस मोहम्मद उस पर काफी विश्वास भी करता था। सैयम कुछ दिन पहले ही बिहार से बेटे के पास आया था। ईदगाह कमेटी के प्रधान उस्मान कुरैशी ने बताया कि रफीक जब डिश एंटीना ठीक करने गया था तो उसके हाथ में लोहे का सरिया था। लोहे का सरिया ऊपर हाईवोल्टेज तारों को छू गया, जिससे रफीक चिपक गया। बेटे के चीखने की आवाज सुनकर जब सैयम उसे बचाने पहुंचा। उसे बचाते समय वह भी उसके साथ करंट की चपेट में आ गया। दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।   
विज्ञापन


उस्मान कुरैशी के मुताबिक, फैक्टरी मालिक आस मोहम्मद ने उनको पूरा सहयोग और सहायता दी है। परिवार को एक लाख रुपये की एफडी करवाकर दी गयी है। रफीक की तीन बहनों के लिए भी मालिक ने 75-75 हजार की एफडी  दी है। आस मोहम्मद ने कहा है कि जब तक उनकी फैक्टरी चलेगी, वह परिवार को पूरी पगार हर माह भेजता रहेगा। कुरैशी का कहना है कि परिवार को उचित मुआवजा मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed