{"_id":"0d8ea9a403dbeca36dca7c9aabf04eae","slug":"fast-speed-bake-hit-child-in-chandigarh-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने 8 साल के बच्चे को टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक ने 8 साल के बच्चे को टक्कर मारी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने आठ साल के बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे ने पीजीआई के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा सेक्टर 32 में हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आठ साल का समीर घर के पास गली में खेल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन समीर को जीएमएसएच-16 ले गए, जहां से डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया, वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-24 पुलिस चौकी इंचार्ज रोहताश कुमार ने बताया कि आरोपी बाइक चालक साहिल (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल सेक्टर-17 में बूट पालिश का काम करता है। साहिल बच्चे के घर के पड़ोस में ही रहता है।
विज्ञापन
वहीं समीर के पिता अजय कुमार सेक्टर-17 में फलों की रेहड़ी लगाते हैं। समीर सेक्टर-25 के सरकारी स्कूल में तीसरी क्लास का छात्र था। आरोपी बाइक चालक को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सोमवार को सेक्टर-32 में भी घर के पास खेल रहे पांच साल के बच्चे मेधांश को बाइक ने टक्कर मार दी थी। बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई थी। पुलिस ने अगले दिन आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार किया था।