{"_id":"62e3e641e815fa7c9d15e5b9","slug":"farmer-commits-suicide-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: नहर में छलांग लगा किसान ने की खुदकुशी, कपास की फसल खराब होने से था परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: नहर में छलांग लगा किसान ने की खुदकुशी, कपास की फसल खराब होने से था परेशान
Fri, 29 Jul 2022 07:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Jul 2022 07:26 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि हरबिंदर सिंह गुरुवार सुबह एम्स बठिंडा दवा लेने आया था। इसके बाद बठिंडा कचहरी में अपने एक मामले की पेशी के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहा था लेकिन दोपहर बाद नहर के पास बनी नर्सरी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नहर के पास एक मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन पड़ा है। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वह हरबिंदर सिंह का था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा जिले में कपास की फसल खराब होने पर 55 वर्षीय किसान ने आत्महत्या कर ली। गांव नंदगढ़ कोटड़ा निवासी किसान हरबिंदर सिंह का शव शुक्रवार को सुबह पूहला नहर से बरामद कर लिया गया है। उसने गुरुवार को नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि वह खेतीबाड़ी करता था और इस साल गुलाबी सूंडी के कारण कपास की फसल खराब हो गई थी। इसके चलते वह मानसिक तौर परेशान था। इसी परेशानी में गुरुवार को उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
थाना नथाना पुलिस ने मृतक के शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया। जहां पर मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि किसान का मोटरसाइकिल गुरुवार को गांव पूहला के पास से गुजरती नहर के किनारे मिला है।
विज्ञापन
वहीं से उसका मोबाइल फोन और जूती भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि हरबिंदर सिंह गुरुवार सुबह एम्स बठिंडा दवा लेने आया था। इसके बाद बठिंडा कचहरी में अपने एक मामले की पेशी के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहा था लेकिन दोपहर बाद नहर के पास बनी नर्सरी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नहर के पास एक मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन पड़ा है। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वह हरबिंदर सिंह का था।
विज्ञापन