फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmer commit suicide at patiala

कर्ज से परेशान नौजवान किसान ने की आत्महत्या, बैंक वाले दे रहे थे धमकी

Fri, 26 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 26 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
farmer commit suicide at patiala
सुसाइड - फोटो : Demo Pic
बैंक की धमकी के बाद 30 साल के किसान ने सुसाइड कर लिया। आरोप है कि कर्ज वापसी को लेकर बैंक वाले जमीन नीलामी करने की बात कह रहे थे।बनूड़ थाने के अधीन पड़ते गांव फतेहपुर गढ़ी के रहने वाले 30 साल के किसान ने वीरवार सुबह खेतों में जहरीली दवा पी ली। गंभीर हालत में उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल लाया गया, जहां दोपहर को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बनूड़ थाने के एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि मृतक किसान नरिंदर सिंह परिवार मेें कमाने वाला अकेला ही था। मृतक के भाई का ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन होने के कारण वह भी बिस्तर पर है। मालूम हो कि मृतक ने अपनी जमीन पर बैंकों व को ऑपरेटिव सोसायटियों से 30 लाख का लोन ले रखा था। पिछले कुछ समय से बैंक वाले उसे काफी परेशान कर रहे थे। बैंक वाले उसके जमीन की नीलामी करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


दादा हरी सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से वह काफी परेशान था। परिवार वालों ने काफी समझाया कि जमीन बेचकर सब कर्जा चुका देंगे। लेकिन इसी बीच उसने वीरवार सुबह खेतों में जाकर कोई जहरीली दवा पी ली। गंभीर हालत में पहले उसे राजपुरा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed