{"_id":"5ce1b747bdec22075e076c72","slug":"faridkot-s-cia-incharge-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के सीआईए इंचार्ज ने खुद को गोली मारकर जान दी, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदकोट के सीआईए इंचार्ज ने खुद को गोली मारकर जान दी, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
Mon, 20 May 2019 01:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
मृतक इंस्पेक्टर नरिंद्र सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंद्र सिंह ने रविवार शाम अपने दफ्तर पहुंचकर अपनी असॉल्ट राइफल को ठोड़ी के साथ लगाकर फायर करते हुए अपनी जान दे दी। लोकसभा चुनाव के चलते रविवार को उनकी ड्यूटी पेट्रोलिंग पार्टी में थी। शाम करीब 5 बजे वह ड्यूटी बीच में ही छोड़कर बस स्टैंड से सटे सीआईए स्टाफ पहुंचे और यह कदम उठाया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक इंस्पेक्टर जीरा (फिरोजपुर) के गांव मरसई के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी समेत एक बेटा व एक बेटी है। बेटी कनाडा में है, जबकि बेटा 12वीं का विद्यार्थी है। पुलिस के अनुसार इंस्पेक्टर नरिंद्र सिंह ,पिछले लंबे समय से फरीदकोट व मुक्तसर जिलों के विभिन्न थानों में बतौर प्रभारी व इंचार्ज सीआईए सेवाएं निभा रहे थे।
विज्ञापन
फरीदकोट के सीआईए स्टाफ में बतौर इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंद्र सिंह सेवाएं निभा रहे इंस्पेक्टर को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य पेट्रोलिंग पार्टी का इंचार्ज बनाया गया था, जिसे जिले में किसी स्थान पर चुनावी हिंसा होने की सूरत में तुरंत कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
शाम को इंस्पेक्टर नरिंद्र सिंह अचानक ड्यूटी छोड़कर दफ्तर पहुंचे और दफ्तर में रखी अपनी असॉल्ट से गोली मार कर जान दे दी। एसएसपी राजबचन सिंह ने कहा कि इंस्पेक्टर के खुदकुशी करने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है और पुलिस द्वारा मृतक अधिकारी के फोन कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है।