फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family was taken hostage and robbed in Ludhiana

Loot in Ludhiana: परिवार को बंधक बना छह लाख की लूट, लुटेरे 12 तोला जेवर और कार लेकर भी भागे

Thu, 19 May 2022 05:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 May 2022 05:43 PM IST
सार

पैसों और गहनों की तलाश में बदमाशों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया। डेढ़ से दो घंटे तक लुटेरों ने तांडव किया और पूरी तरह से सामान तहस नहस कर दिया।

विज्ञापन
Family was taken hostage and robbed in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक घर में बुधवार की देर रात परिवार के चार सदस्यों को बंधक बना लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इनमें एक व्यक्ति और तीन महिलाएं शामिल थे। आरोपियों ने सभी के हाथ रस्सी से बांध दिए और टांगों पर टेप लगा दी। उसके बाद आरोपी घर से छह लाख रुपये की नकदी, 12 तोले सोने के जेवरात के साथ अन्य सामान ले गए। घटना डाबा लोहारा इलाके की है।

विज्ञापन


लुटेरे घर से कार लेकर फरार हो गए हैं। किसी तरह से पारिवारिक सदस्यों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद करीब सात घंटे में ही कार बरामद कर ली है। कार अय्याली खुर्द इलाके से बरामद की गई है। पुलिस ने कार बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के रिश्तेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को परिवार के कुलदीप सिंह, राजिंदर कौर, सुरजीत सिंह और अमरजीत कौर मौजूद थे। विदेश से आए उनके रिश्तेदार बुधवार को ही वापस गए हैं। जाते समय वह उन्हें कुछ पैसे दे गए थे ताकि भविष्य में वह कनाडा आएं तो टिकट खरीद लें। इसके अलावा घर पर जमीन ठेके पर देने की रकम भी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात को परिवार खाना खाने के बाद सो गया। करीब डेढ़ बजे चार से छह लुटेरे घर की दीवार फांद कर अंदर घुसे। उन्होंने सभी को हथियारों के बल  पर सभी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने डरा धमकाकर पारिवारिक सदस्यों से पैसे और जेवरात के बारे में पूछा। इसके बाद एक लुटेरा पीड़ित परिवार के पास खड़ा रहा, जबकि बाकी अंदर लूटपाट करते रहे। 

आरोपियों ने घर से करीब छह लाख रुपये की नकदी, 12 तोले सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूटा और जाते वक्त गाड़ी की चाबी भी उठा ली। उसके बाद लुटेरों ने दरवाजा बाहर से बंद किया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। 

दो घंटे में मचाए तांडव के दौरान तहस नहस किया सारा सामान
पैसों और गहनों की तलाश में बदमाशों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया। डेढ़ से दो घंटे तक लुटेरों ने तांडव किया और पूरी तरह से सामान तहस नहस कर दिया। घर की सभी अलमारियों को खोलकर नकदी और सोने के जेवरात लूटे। बदमाशों ने महिलाओं के कानों की बालियां और पर्स से पैसे भी निकल लिए। 

बताया जा रहा है कि घर में बंधक एक महिला को सांस की दिक्कत थी जिसे लुटेरों ने रस्सी से नहीं बांधा। पुलिस को शक है कि इस वारदात में कोई पहचान वाले व्यक्ति का हाथ हो सकता है। बंधकों में से एक महिला को जब प्यास लगी तो उसने बदमाश से पानी मांगा। शातिर बदमाशों ने गिलास के नीचे कागज रखकर पानी पिलाया, ताकि उसके हाथ के फिंगर प्रिंट्स गिलास पर न आ सके। घटना के बाद परिवार में दहशत है। वहीं आसपास पड़ोस के लोग भी सहमे हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एडीसीपी 2 बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि परिवार के मुताबिक लुटेरों की संख्या तीन थी। लुटेरे गाड़ी अय्याली खुर्द के पास छोड़कर फरार हुए हैं, जिसे बरामद कर लिया गया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed