फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family Held Hostage At Gunpoint, Robbed Of Cash, Jewellery Worth Lakhs

सीआईए स्टाफ बता पूर्व मंत्री के घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बना की लाखों की लूट

Sun, 08 Sep 2019 09:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Sep 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Family Held Hostage At Gunpoint, Robbed Of Cash, Jewellery Worth Lakhs
पूर्व मंत्री के इसी मकान में वारदात को दिया गया अंजाम - फोटो : अमर उजाला

करनाल के कुंजपुरा रोड पर नेवल हवाई पट्टी के पास स्थित दिवंगत पूर्व राजस्व मंत्री सुरजीत मान के घर दिनदहाड़े तीन हथियार बंद बदमाश घुस गए। बदमाशों ने खुद को सीआईए स्टाफ बताकर पहले गेट खुलवाया और बाद में पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


बदमाश घर के सभी नौकरों और परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। बाद में किसी तरह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया समेत अन्य पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर से नौकरों समेत परिवार के सदस्यों से वारदात के बारे में जानकारी ली। कुंजपुरा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12 बजे पूर्व मंत्री के घर पर तीन बदमाश हाथ में कागज लेकर पहुंचे। गेट से उन्होंने आवाज लगाई तो रसोइया पवन गेट खोलने गया। बदमाशों ने कहा कि वह सीआईए से हैं, मालिक से मिलना है। पवन ने गेट खोल दिया तो तीनों बदमाश घर के अंदर आ गए। उस समय बदमाशों ने मुंह नहीं ढका था। एक बदमाश गेट पर रहा तो दो बदमाश घर के अंदर घुस गए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर बैठी पूर्वी मंत्री की करीब 80 वर्षीय पत्नी कौशल्या मान, बेटा रणदीप मान व पुत्रवधू रनित मान पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस पर बदमाशों ने बाहर काम कर रही सफाई कर्मचारी महिला सुनीता, माली अझय, रसाइये पवन व दलीप को भी बुला लिया और एक कमरे में बंधक बनाकर उन पर भी पिस्तौल तान दी। ऐसे में बदमाशों ने मालिक से घर की अलमारी की चाबी मांगी और उसमें रखे जेवर और नकदी एक बैग में डालकर फरार हो गए। 

आधे घंटे तक खंगाला पूरा घर 
बदमाशों ने कौशल्या मान और पुत्रवधू रनित कौर से अलमारी की चाबी ली और सभी कमरों में जाकर अलमारियों से कैश व गहने एकत्रित कर बैग में भर लिए। घर के नौकरों और मकान मालकिन के भी मोबाइल छीनकर फरार हो गए। करीब आधे घंटे तक बदमाश घर को खंगालते रहे और एक-एक अलमारी और बेड को खंगाला। पूरी तसल्ली होने के बाद ही बदमाश घर से निकले। पुलिस नौकरों से बदमाशों के हुलिए के हिसाब से जांच कर रही है। 

बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। सीआईए की टीमें काम कर रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कुंजपुरा थाना में केस दर्ज कर लिया है।  - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed