{"_id":"5b5da4f94f1c1b61508b5fe6","slug":"family-burns-in-yamunanagar-couple-killed-two-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगरः घर में सो रहा था परिवार आग लगने से झुलसा, दंपत्ति की मौत, दो बच्चे घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुनानगरः घर में सो रहा था परिवार आग लगने से झुलसा, दंपत्ति की मौत, दो बच्चे घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
हरियाणा के यमुनानगर के गांव कांजीबांस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सो रहा परिवार बूरी तरह झुलस गया।जिसमें दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों पूरी तरह से घायल हो गए। दोनों बच्चों का जगाधरी स्थित सरकारी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा रात तकरीबन ढाई बजे हुआ, जब परिवार सदस्य कमरों में सो रहे थे।
बताया यह भी जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते पति ने सो रही पत्नी को आग लगा दी। उसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुद भी जान दे दी। लेकिन इस आग में सो रहे दोनों बच्चें बुरी तरह से झुलस गए। लेकिन कथित तौर पर पुलिस को दिए गए बयान में दोनों की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से मौत हुई बताया गया है। थाना छप्पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना छप्पर पुलिस को दिए ब्यान में गांव कांजीबांस निवासी मनोज ने बताया कि 42 वर्षीय भांजी बंतो आंगनबाड़ी वर्कर है और शुरू से वह उसके घर रह रही थी। साल 2000 में उसकी शादी पंजाब के चुंगियां के 50 वर्षीय निवासी सुभाष के साथ हुई थी। उनके पास दो बेटियां व एक बेटा है। सुभाष शादी के बाद काजीबांस में ही घर जमाई था।
विज्ञापन
उनकी बड़ी बेटी सतविंद्र कौर रात को अपने दूसरे मामा के घर सोई हुई थी। जबकि 10 वर्षीय बेटा अवतार व 13 वर्षीय बेटी बलविंद्र कौर उनके साथ सोये हुए थे। रात को तकरीबन ढाई बजे कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। आस-पास के लोगों ने कमरे को किसी तरह से खोला। देखा जिसमें सभी आग से झुलसे हुए थे। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों घायल बच्चों का वहीं भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे आईओ एएसआई सतपाल का कहना है कि मामा मनोज ने ब्यान दर्ज करवाए हैं जिसमें शार्ट सर्किट की वजह से घर में आग लगना बताया है। जिसके कारण पति-पत्नी व दो बच्चे झुलसे हैं। बच्चे सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि पति-पत्नी की मौत हो गई है।