{"_id":"5a2d2e9e4f1c1b193e8b7cdb","slug":"false-promises-or-marriage-rape-in-ludhiana-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, मांग में सिंदूर भर रचा था ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, मांग में सिंदूर भर रचा था ड्रामा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
डाबा इलाके में एक फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर साथ काम करने वाली युवती से दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शेरपुर की भगत सिंह कालोनी में रहने वाले ओम प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि वह जिस हौजरी में काम करती थी आरोपी ओम प्रकाश भी उसी में था। तब दोनों में प्रेम संबंध बन गए। युवती का कहना है कि उसकी मां को प्रेम संबंधों के बारे में पता चल गया था इसलिए उसकी मां ने उसे कहीं और नौकरी पर लगवा दिया।
आरोपी ओम प्रकाश उससे शादी के लिए कहता था। वह उसके झांसे में आ गई। पीड़िता के मुताबिक 25 नवंबर को उक्त आरोपी उसे अपने साथ टेक्सटाइल कालोनी स्थित एक कमरे में ले गया था। वहां उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मांग सिंदूर भरकर कहा कि वह उसकी पत्नी है।
विज्ञापन
उसके बाद उसे बाइक से जबरन शिव चौक के पास छोड़कर भाग गया। जब उसने युवक से शादी की बात कहीं तो वह टालमटोल करने लगा। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ओम प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को काबू कर अदालत पेश किया गया। जहां से उसे जुडीशियल रिमांड पर भेजा गया है।