फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake cbi officer_rape case_chandigarh_police

सीबीआई अफसर बताकर रेप करने वाले से नकली वर्दी बरामद

Thu, 02 Jan 2014 11:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jan 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
fake cbi officer_rape case_chandigarh_police
खुद को सीबीआई और पुलिसवाला बताकर युवती से दुराचार करने के आरोप में फंसे विजय कुमार को दो दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने जिला अदालत पेश किया।
विज्ञापन


अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में बुडैल जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी से नकली वर्दी भी बरामद हो गई है। यह वर्दी पहनकर आरोपी युवती और उसके परिजनों को धोखा दे रहा था।


मालूम हो कि 24 दिसंबर को एक महिला ने एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल से बेटी के साथ रेप की शिकायत दी थी।

सेक्टर-34 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी ने रेप का जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन


पांच साल से था संपर्क युवती के संपर्क में
एसएसपी को पीड़िता ने बताया था कि सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी निवासी विजय कुमार पांच साल से उसके संपर्क में था। उस समय वह नाबालिग थी।

विजय खुद को सीबीआई का सब इंस्पेक्टर बताता था। सितंबर में जब वह उनके घर आया तो युवती के रेप किया।

उसने युवती को धमकी दी थी कि अगर वह किसी को बताएगी तो वह उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवा देगा।

इसी डर से युवती ने दुराचार की बात परिजनों को नहीं बताई। युवती के गर्भवती होने पर सारा भेद खुला। बाद में पता चला कि विजय सीबीआई का एसआई नहीं था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed