फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Factory roof collapses in sangroor, death of a laborer

पंजाबः अचानक भरभरा कर गिरी फैक्ट्री की छत, दो मजदूर दबे, एक की मौत

Wed, 08 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Updated Wed, 08 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
 Factory roof collapses in sangroor,  death of a laborer
फैक्ट्री की ढही हुई छत
पंजाब के मालेरकोटला स्थित लोहे की क्लिप बनाने वाली फैक्टरी की अचानक छत गिरने से दो मजदूर नीचे दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल मजदूर की हालत गंभीर देखकर उसे पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मालेरकोटला के मुहल्ला जमालपुरा स्थित साहिल इंडस्ट्री की अचानक छत गिर गई। छत के मलबे में फैक्टरी में काम कर रहे  मजदूर 25 वर्षीय हेम कुमार निवासी नेपाल और 20 वर्षीय मोहम्मद इखलाक निवासी मुहल्ला हाजन वाला मालेरकोटला दब गए। दोनों को मलबे से निकालकर मालेरकोटला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हेम कुमार को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 मोहम्मद इखलाक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे पटियाला के लिए रेफर कर दिया। मामले के जांच अधिकारी हवलदार दिलबर खान ने बताया कि मृतक हेम कुमार के रिश्तेदार रविंदर कुमार के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है। शव को वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed