फेसबुक पर फ्रेंडशिप, फिर कर दिया कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती की फेसबुक के जरिए जनवरी 2014 में राजपुरा निवासी दविंदर सिंह से जान पहचान हुई थी। दविंदर ने उससे करीबी बढ़ा ली। वह एक दिन खरड़ में आकर उससे मिला।
दोनों में प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय बाद उसने युवती से संबंध बना लिए। वह लिव-इन-रिलेशनशिप कायम कर खरड़ में रहने लगा। कुछ समय बद जब युवती ने आरोपी से विवाह के लिए अपने माता-पित से मिलवाने की बात कही तो दविंदर आना कानी करने लगा।
पता चला युवक पहले से ही शादी शुदा
संदेह होने पर जब उसने पता लगाया, तो जानकारी मिली कि युवक पहले से ही विवाहित है। उसका परिवार राजपुरा में रहता है। मार्च 2014 में दविंदर उसके घर से कार एवं कीमती सामान लेकर चला गया।
जब भी उसने दविंदर से संपंर्क करना चाहा, तो वह उसे धमकाता रहा। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।