फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Extortion demanded from businessman in name of gangster Arsh Dalla in Kapurthala

Kapurthala: अर्श डल्ला के नाम पर मांगी 30 लाख की रंगदारी, मनीला में बैठा गैंगस्टर भतीजा, कपूरथला में चाचा काबू

Fri, 26 May 2023 10:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 May 2023 10:20 PM IST
सार

डीएसपी ने बताया कि इस मामले में जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की गैंगस्टर अर्श डल्ला का सहयोगी है। उसे मनीला से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जसवीर सिंह को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Extortion demanded from businessman in name of gangster Arsh Dalla in Kapurthala
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चाचा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

15 साल से मनीला में रह रहे गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथी गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की ने चाचा की रेकी पर सुल्तानपुर लोधी के बिजनेसमैन से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच के बाद गैंगस्टर और उसके चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रेकी करके गैंगस्टर भतीजे को नंबर मुहैया करवाने वाले चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह व थाना प्रभारी खुशप्रीत सिंह ने बताया कि दस मई को सुल्तानपुर लोधी के माडन टाउन निवासी बिजनेसमैन संतोष सिंह को मनीला से एक व्हाट्सएप नंबर से धमकी मिली, जिसमें उससे 30 लाख की रंगदारी की मांग की और पैसे न देने पर उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


बिजनेसमैन ने पुलिस को शिकायत दी। थाना सुल्तानपुर लोधी में 15 मई को केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। डीएसपी ने बताया कि विदेश में बैठे गैंगस्टर (कॉलर) ने बैंक अकाउंट नंबर दिया था। इसे ट्रेस कर मनीला में बैठे गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव कुतबीवाल लोहियां के बारे में पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका संपर्क आगे विदेश में ही बैठे एक हवाला कारोबारी से था। वह अक्सर मनीला से लोगों के धन को भारत में ट्रांसफर करता था। इस हवाला कारोबारी को विक्रमजीत सिंह ने कहा था कि अगर पैसा भारत में ट्रांसफर करना है तो उससे संपर्क जरूर करे। इस पर उसने (हवाला कारोबारी) कहा कि उसने पैसा पंजाब के एक खाता में ट्रांसफर करने थे। जिस खाते में हवाला कारोबारी को पैसे ट्रांसफर करने थे, वह उसने विक्रमजीत सिंह को दे दिया और बदले में विक्रमजीत सिंह ने अपना विदेश का एक बैंक खाता हवाला कारोबारी को दे दिया फिर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की ने वादी (शिकायतकर्ता) को डरा धमकाकर भारतीय खाते में दो लाख रुपये जमा करवा दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने 1,25,000 फिलीपीनी पेसो अपनी पत्नी के विदेश खाते में ट्रांसफर करवा लिए। 

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर के मोबाइल नंबर, बैंक खाते व आवाज को ट्रेस किया तो यह विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की व उसकी पत्नी किरणप्रीत कौर के मिले। पुलिस ने विक्रमजीत सिंह को इस मामले में नामजद किया गया और जांच पड़ताल जारी रखी। जांच में पता चला कि विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की गांव कुतबीवाल निवासी अपने चाचा जसवीर सिंह को फोन करता था।

पेट्रोल पंप पर जाकर दी थी जान से मारने की धमकी
पीड़ित के बयान से पता चला कि जसवीर सिंह कुछ समय पहले पैसे के लेन-देन के विवाद के चलते वादी संतोष सिंह को उसके पेट्रोल पंप पर जाकर जान से मारने की धमकी दी थी कि उसका भतीजा एक गैंगस्टर है। इसके उसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस रंजिश के चलते ही उसने अपने भतीजे विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की से धमकी दिलाकर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। 

डीएसपी ने बताया कि इस मामले में जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की गैंगस्टर अर्श डल्ला का सहयोगी है। उसे मनीला से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जसवीर सिंह को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जसवीर सिंह के मोबाइलों को जब्त कर लिया गया है। इन्हें एफएसएल लैब भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed