फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ex. deputy secertery arrested

पंजाब सचिवालय के पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
ex. deputy secertery arrested

पंजाब सिविल सचिवालय से पंजाब के आईएएस और आईपीएस से संबंधित फाइलें गुम होने के मामले में सेक्टर 3 थाना पुलिस ने पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी योगराज शर्मा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उन्हें थाने में बुलाया गया और वहीं गिरफ्तार किया। योगराज शर्मा कुछ समय पहले ही रिटायर्ड हुए थे। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने योगराज को जिला अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पंजाब सिविल सचिवालय के मुख्य सचिव राकेश सिंह ने सेक्टर-3 थाना पुलिस को पंजाब के 35 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के रिकार्ड से संबंधित फाइल गुम होने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच आईएएस अधिकारी भावना गर्ग और एक पूर्व आईएएस अधिकारी ने की थी। इसमें योगराज शर्मा को दोषी ठहराया था। जांच रिपोर्ट मिलने पर सेक्टर 3 थाना पुलिस ने मामले में कानूनी राय ली थी। इसके बाद पुलिस ने योगराज शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

30 फाइलें कर लीं दोबारा तैयार
वकील एचसी अरोडा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के डीएसपी आशीष क पूर को इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। हालांकि हाईकोर्ट में दायर स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया था कि गुम हुई 35 फाइलाें में से 30 फाइलें दोबारा तैयार कर ली गई हैं।


गुम हुई फाइलों में से 14 फाइलें आईएएस व 21 फाइलें पीसीएस अधिकारियाें की थी। आशीष कपूर ने 8 जनवरी को इस मामले की जांच पूरी करने के लिए 2 महीनाें का समय मांगा था। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 14 मार्च को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed