{"_id":"5bd0c1b8bdec2269a77160fc","slug":"eve-teasing-with-women-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पहले पार्किंग को लेकर हुई बहस, फिर युवकों ने पीछा कर की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः पहले पार्किंग को लेकर हुई बहस, फिर युवकों ने पीछा कर की छेड़खानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
एलांते मॉल में शॉपिंग करने आई युवती की कार पार्किंग को लेकर तीन लड़कों से बहस हो गई। जब युवती वहां से जाने लगी तो लड़कों ने इनोवा में सवार होकर युवती की कार का पीछा कर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के शोर-मचाने पर मनचले वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 354ए, 354डी और 34 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि मंगलवार रात इंडस्ट्रियल स्थित एलांते मॉल में किसी काम से आई थी। रात करीब 9 बजे जब पार्किंग से अपनी कार लेकर बाहर निकलने लगी तो उसी समय उसकी कार के आगे एक कार खड़ी थी। इसे हटाने के लिए उसने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया। लेकिन इस दौरान कार में सवार 3 युवक आए और कार हटाने को लेकर बहस करने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद जब वह अपनी कार लेकर कुछ दूर ही निकली थी तो लड़कों ने उसकी कार को ओवरटेक करते हुए रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर तीनों युवक भाग निकले। पीड़िता ने युवकों की कार का नंबर नोट कर मामले की सूचना पुलिस को दी। युवती की शिकायत पर कार सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन