फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between Jagga gang and CIA in Sirsa of Haryana

Sirsa News: जग्गा गैंग के बदमाशों और CIA के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Thu, 19 Jan 2023 10:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 10:37 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार तख्तमल से तारूआना रोड पर पुलिस को तीनों बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। शाम छह बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों में मुठभेड़ हो गई। काफी समय तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। हालांकि इस दौरान पुलिस के किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Encounter between Jagga gang and CIA in Sirsa of Haryana
मुठभेड़ में घायल बलकार को एंबुलेंस में ले जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कालांवाली में हुई गैंगवार के आरोपियों को पकड़ने पहुंची सीआईए डबवाली टीम और आरोपी जग्गा तख्तमल गैंग के बदमाशों के बीच गुरुवार शाम को मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश बलकार तख्तमल के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए कालांवाली अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से उसे नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जग्गा तख्तमल गैंग के तीन बदमाशों के तख्तमल में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद सीआईए डबवाली इंचार्ज प्रेम कुमार अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने बदमाशों के ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। इसमें बदमाश बलकार तख्तमल के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार बलकार के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है और उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


तख्तमल तारूआना रोड पर छिपे होने की मिली थी सूचना
सूत्रों के अनुसार तख्तमल से तारूआना रोड पर पुलिस को तीनों बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। शाम छह बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों में मुठभेड़ हो गई। काफी समय तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। हालांकि इस दौरान पुलिस के किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने बलकार उर्फ जगतार तख्तमल के पैर में गोली मार दी और वह गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की दो टीमें पंजाब में मार रहीं छापा
जग्गा तख्तमल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की ओर से पांच टीमों का गठन किया गया है। इसमें से दो टीमें पंजाब में जग्गा तख्तमल के ठिकानों पर छापा मार रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले से जुड़े अब तक कुल पांच आरोपियों को काबू किया है। इनमें से दो महिलाएं है। जिन पर जग्गा व उसके साथियों पर पनाह देने का आरोप है।

यह था मामला
सोमवार को कांलावाली ट्रक यूनियन के प्रधान दीपक उर्फ दीपू, वीरेंद्र उर्फ दीपू, अमनदीप उर्फ काला, परमजीत उर्फ जग्गा पर जग्गा तख्तमल व उसके साथियों ने कालांवाली से देसूमलकाना रोड पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें दीपू उर्फ दीपक व वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और अमनदीप, परमजीत उर्फ जग्गा भी घायल हो गए। हालांकि रजत कुमार के कोई भी चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले से जुड़ी दो गाड़ियों को अब तक बरामद किया है और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापा कार्रवाई कर रही है।
 

कालांवाली में हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान हुई कार्रवाई में आरोपी बलकार के पैर में गोली लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग जगह पर छापा कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed