फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly woman murdered by crushing bricks in Bhiwani

ईंटों से कुचलकर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, घसीटते ले गए शव...रूह कंपा देगी पूरी वारदात

Thu, 08 Nov 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी( हरियाणा) Updated Thu, 08 Nov 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered by crushing bricks in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर

छोटी दिवाली वाली रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं करीब 17 मीटर तक आरोपी शव को घसीटते भी ले गए। घटना हरियाणा के भिवानी की है। भिवानी शहर से सटे गांव हरिपुर पालुवास में मंगलवार रात एक 75 वर्षीय महिला की ईंटे मारकर हत्या कर दी गई। शव मकान से करीब 17 मीटर दूर साथ लगती अन्य गली में मिला। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में गांव के ही कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मामला मंगलवार रात करीब 10 बजे का है। गांव हरिपुर पालुवास में करीब 75 वर्षीय महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। शव को करीब 17 मीटर घसीटकर अन्य गली में फेंका गया। मृतका के पुत्र पप्पू ने बताया कि वे दो भाई है और उसका छोटा भाई अपने परिवार समेत गुरुग्राम में रहता है। उसकी माता 75 वर्षीय बिमला गांव में उनके मकान के साथ ही दूसरे मकान में रहती है। पप्पू ने बताया कि रात करीब 10 बजे उसके चाचा का लड़का शक्ति उसके पास आया और बताया कि मां घर से कुछ दूर बंजारों वाली गली में गिरी हुई है।

विज्ञापन

Elderly woman murdered by crushing bricks in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

जिसके बाद वहां पहुंचे और टॉर्च की रोशनी करके देखा तो उसकी मां मृत थी। सिर में चोट लगी हुई थी और गली में खून फैला हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। टॉर्च जलाकर देखा तो करीब 16-17 मीटर घसीटकर शव गली में फेंका गया था। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सिर में लगी चोट के कारण ही महिला की मौत हुई है।

पुलिस ने मामले में गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मामले में एसएचओ सदर देशराज दहिया ने बताया कि मृतका बिमला की सिर में लगी चोट के कारण मौत हुई है। मृतका के बेटे पप्पू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

त्योहार का समय और किसी ने कुछ नहीं देखा
छोटी दीवाली की रात को करीब 10 बजे गली में वारदात हुई। जिन घरों के सामने वारदात हुई, वहां रहने वालों और गली में किसी ने कुछ नहीं देखा और ना ही उन्हें पता लगा। इस बात को लेकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की।

बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है और जांच सकारात्मक दिशा में है। हम उम्मीद करते है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर देंगे।- गंगाराम पुनिया, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed