{"_id":"b5be3d055eea3f2709019ba87f53ccdd","slug":"elderly-robbed-by-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद के बहाने महिलाओं ने बुजुर्ग को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसाद के बहाने महिलाओं ने बुजुर्ग को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 27 Oct 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-5 सोमवार सुबह प्रभात फेरी के बाद प्रसाद देने के बहाने दो महिलाएं एक घर में दाखिल हुई। उन्होंने घर में अकेली बुजुर्ग महिला का मुंह जबरन तकिए से ढक कर उसके सोने के कड़े और पांच हजार नगदी लूट ली और फरार हो गईं।
विज्ञापन
वारदात के बाद बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया। साथ ही अपनी पोती को फोन कर घटना की सूचना दी। हालांकि महिला ने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
महिला का कहना है कि पोती के आने के बाद भी अगली कार्रवाई करेगी। पड़ोसियों से प्राप्त जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला काफी समय से अकेली रहती है। सुबह दो महिलाएं उनके घर पहुंची और आते ही कहा कि आप प्रभात फेरी में नहीं आई। इसलिए वे उनके लिए प्रसाद लेकर आई हैं।
विज्ञापन
इसके बाद बुजुर्ग महिला ने प्रसाद लिया और पाठ करने चली गई। दोनों महिलाएं भी पीछे घर में प्रवेश कर गईं और वारदात को अंजाम दिया। एसपी हेडक्वार्टर हरपाल संधू ने बताया कि इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हमारी पीसीआर दिन-रात पैट्रोलिंग करती रहती है।
विज्ञापन