फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly commits suicide in emergency department of hospital in Sirsa

Sirsa News: अस्पताल की इमरजेंसी में बुजुर्ग ने फंदा लगाया, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया

Thu, 03 Nov 2022 08:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Nov 2022 08:23 PM IST
सार

सुबह स्टाफ मरीज की जांच करने पहुंचा तो बुजुर्ग बेड के साथ गिरा मिला और उसके गले में बिजली की तार लिपटी मिली। जांच की तो वह मृत मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। 

विज्ञापन
Elderly commits suicide in emergency department of hospital in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सिरसा नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी भवन में दाखिल बुजुर्ग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह आठ बजे मरीज की जांच करने पहुंचे इमरजेंसी स्टाफ को मामले जानकारी मिली। इसके बाद इमरजेंसी भवन में अफरा-तफरी मच गई। जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


बुधवार शाम को डबवाली में 70 वर्षीय बुजुर्ग बेसुध हालत में मिला। डबवाली अस्पताल में उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां शाम साढ़े चार बजे उसे इमरजेंसी भवन में दाखिल किया गया। रात को नाइट ड्यूटी में तैनात स्टाफ ने उसे दवाई दे दी। इसके बाद सुबह स्टाफ मरीज की जांच करने पहुंचा तो बुजुर्ग बेड के साथ गिरा मिला और उसके गले में बिजली की तार लिपटी मिली। जांच की तो वह मृत मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। 
विज्ञापन


स्टाफ के लापरवाही बरतने के भी उठ रहे सवाल
इमरजेंसी भवन में रातभर डॉक्टर, एक सुरक्षा कर्मी व स्टाफ नर्स भी तैनात रहती है। इसके बावजूद बुजुर्ग के आत्महत्या किए जाने की किसी को भी समय पर जानकारी नहीं मिल पाई। ऐसे में स्टाफ पर लापरवाही बरतने के सवाल खड़े होते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इमरजेंसी भवन में मरीज ने बिजली की तार बांधकर आत्महत्या की। मृतक अस्पताल में दाखिल था और उसका इलाज चल रहा था। सुबह उनके पास मामले की सूचना आई है। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। - राजबाला, जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी, सिरसा। 

 

इमरजेंसी में दाखिल मरीज को रात को दवाई व ड्रिप लगाई गई थी। इसके बाद सुबह जब स्टाफ सदस्य ड्रिप बदलने पहुंचे थे तो उन्हें बुजुर्ग बेड के साथ पड़ा हुआ मिला। इमरजेंसी भवन के कमरे में मरीज अकेला ही था। - डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed