फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   elderely's nose cut off by a Man in Firozpur

खौफनाकः मामूली झगड़े में बुजुर्ग पर हमला कर नाक काटी, अस्पताल में किया गया भर्ती, मामला दर्ज

Tue, 26 Mar 2019 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
elderely's nose cut off by a Man in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर

मामूली झगड़े में एक बुजुर्ग की नाक काटने की वारदात सामने आई है। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। यहां के थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत गांव पंजेके उताड़ में हुए मामूली झगड़े में एक व्यक्ति ने 62 वर्षीय बुजुर्ग पर कस्सी से हमलाकर उसकी नाक काट दी। खून में लथपथ बुजुर्ग को अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन


थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। किशन लाल (62) निवासी पंजेके उताड़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उनका बेटा घरेलू कामकाज संबंधी मंगल सिंह के आरे पर गए थे। वहां पर आरोपी गुलजार सिंह किसी बात को लेकर मंगल सिंह से झगड़ा कर रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही किशन आरे पर पहुंचे तो उसने गुलजार सिंह को समझाने की कोशिश की। गुलजार ने गुस्से में आकर किशन पर कस्सी से वार किया। कस्सी किशन की नाक पर लगी और नाक कट गई। गुलजार वहां से फरार हो गया। थाना गुरुहरसहाए के सब-इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने किशन के बयान पर आरोपी गुलजार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed