{"_id":"5c98c724bdec2214173a27e3","slug":"elderely-s-nose-cut-off-by-a-man-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाकः मामूली झगड़े में बुजुर्ग पर हमला कर नाक काटी, अस्पताल में किया गया भर्ती, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खौफनाकः मामूली झगड़े में बुजुर्ग पर हमला कर नाक काटी, अस्पताल में किया गया भर्ती, मामला दर्ज
Tue, 26 Mar 2019 12:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली झगड़े में एक बुजुर्ग की नाक काटने की वारदात सामने आई है। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। यहां के थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत गांव पंजेके उताड़ में हुए मामूली झगड़े में एक व्यक्ति ने 62 वर्षीय बुजुर्ग पर कस्सी से हमलाकर उसकी नाक काट दी। खून में लथपथ बुजुर्ग को अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। किशन लाल (62) निवासी पंजेके उताड़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उनका बेटा घरेलू कामकाज संबंधी मंगल सिंह के आरे पर गए थे। वहां पर आरोपी गुलजार सिंह किसी बात को लेकर मंगल सिंह से झगड़ा कर रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही किशन आरे पर पहुंचे तो उसने गुलजार सिंह को समझाने की कोशिश की। गुलजार ने गुस्से में आकर किशन पर कस्सी से वार किया। कस्सी किशन की नाक पर लगी और नाक कट गई। गुलजार वहां से फरार हो गया। थाना गुरुहरसहाए के सब-इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने किशन के बयान पर आरोपी गुलजार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन