फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   eighty thousand rupees snatched from woman

एक्टिवा सवार महिला से 80 हजार छीने

Sat, 11 Oct 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 11 Oct 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
eighty thousand rupees snatched from woman

फेज-9 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई। जब बाइक सवार युवक एक एक्टिवा सवार महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए।

विज्ञापन


बैग में 80 हजार रुपये कैश, सोने के टॉप्स और एक मोबाइल फोन था। महिला ने इस इस संबंधी थाना फेज-8 को शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 382 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फेज-11 निवासी अंजू वाला नाम की महिला की फेज-9 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पैसे जमा करवाने जा रही थी। महिला ने बैंक अपनी एक्टिवा पर आगे रखा हुआ था। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महिला के पास आकर अपने बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। साथ ही महिला के पर्स को छीन लिया। महिला ने पर्स को बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन युवक महिला का पर्स छीनने में कामयाब रहे। जब तक महिला कुछ समझ पाती। तब तक युवक बैग लेकर फरार हो चुके थे।

महिला ने तुरंत सौ नंबर पर संपर्क किया। मौके पर पुलिस पार्टी पहुंच गई। महिला ने वारदात के बारे में उन्हें सारी जानकारी दी। जिसके बाद महिला की शिकातय पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed