ईडी के रडार पर हैं ये व्यापारी, करोड़ों की नगदी और सोना हो चुका बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से अभी तक ईडी के हत्थे दो व्यापारी चढ़े हैं। एक से ईडी ने करोड़ों रुपये बरामद किए तो दूसरे व्यापारी से करोड़ों रुपयों के मूल्य के सोने के गहने, ईंटें व बिस्कुट मिले हैं।
इत्तेफाक देखिए की दोनों ही सेक्टर 22 के हैं और दोनों का कारोबार भी कपड़ों से जुडा़ है। एक कपड़ा बेचता है तो दूसरा सिलता है। शनिवार को ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर दया इंदर सिंह ने बताया कि महाराजा टेलर के मालिक से जो सोना व नगदी मिली है उसकी अभी जांच चल रही है।
मामले में अभी एफआईआर व गिरफ्तारी नहीं हुई है। सेक्टर 22 की कपड़ा मार्केट शहर की एक बड़ी कपड़ा मार्केट है। बने बनाए कपड़ों की लेटेस्ट डिजाइन व ट्रेंड इस मार्केट में शहर में सबसे पहले आता है।
सेक्टर 22 के व्यापारी जांच एजेंसियों के रडार पर
शहर के छोटे से लेकर बड़े से बड़े ज्वेलरों की दुकानें भी सेक्टर 22 में ही हैं। ईडी ने जब मंगलवार को कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन को पकड़ा था तो उसके बाद सूत्रों से पता चला था कि शहर के करीब 14 व्यापारी ईडी के रडार पर हैं।
उनके घरों और व्यापारिक संस्थानों पर जल्द ही छापे पड़ेंगे। अभी सेक्टर 22 में कुछ और कपड़ा व ज्वेलरी शॉप्स पर छापे पड़ सकते हैं।
आयकर विभाग ने भी सेक्टर 22 स्थित पीपी ज्वेलर के शोरूम में दो दिनों तक सर्वे किया था। सर्वे में आयकर अधिकारी कई फाइलें व दस्तावेज जांच के लिए अपने साथ ले गई थी।