{"_id":"64fd86301f387403c6055499","slug":"economic-cell-arrested-three-accused-who-cheated-goldsmiths-in-narnaul-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul News: भैंस के व्यापारी बन सुनारों को ठगने वाले तीन हत्थे चढ़े, 3.90 लाख की नकदी भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul News: भैंस के व्यापारी बन सुनारों को ठगने वाले तीन हत्थे चढ़े, 3.90 लाख की नकदी भी बरामद
Sun, 10 Sep 2023 02:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:37 PM IST
सार
आरोपियों ने नांगल चौधरी के सुनार से सात लाख रुपये की ठगी की थी। पूछताछ में पता लगा है कि अगस्त माह में आरोपियों ने बहरोड़ में भी भैंस के व्यापारी बनकर सुनार से 12 लाख रुपये की ठगी की था। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करतीं एएसपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में नकली सोने की पातड़ी के बदले ठगी करने के मामले में इकोनॉमिक सेल की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने तीन लाख 90 हजार की नकदी बरामद कर ली है। आरोपी भैंस के व्यापारी बनकर सुनार के पास जाते थे और कहते कि हमारे पास पैसे कम पड़ रहे हैं। सोने की पातड़ी रख लो और पैसे उधार दे दो और एक माह के ब्याज समेत तीन-चार दिन में पैसे लौटाने की बात कहते।
विज्ञापन
जून माह में आरोपियों ने जितेंद्र कुमार निवासी नांगल चौधरी के साथ ठगी की। जितेंद्र की नांगल चौधरी में नंबरदार ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसको 12 सोने की नकली पातड़ी देकर सात लाख नकदी ले गए। शिकायत के आधार पर थाना नांगल चौधरी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब इकोनॉमिक सेल की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इस मामले में एएसपी प्रबिना ने प्रेस वार्ता में बताया कि इकोनॉमिक सेल की टीम ने ठगी के मामले में तीन आरोपियों सुखबीर उर्फ पप्पू, बिमला निवासी उदलवाड़ा थाना सिकंदरपुरा जिला दौसा राजस्थान और सुकी उर्फ सेटिया निवासी मनोहरपुरा जिला जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने नांगल चौधरी के सुनार से सात लाख रुपये की ठगी की थी। पूछताछ में पता लगा है कि अगस्त माह में आरोपियों ने बहरोड़ में भी भैंस के व्यापारी बनकर सुनार से 12 लाख रुपये की ठगी की था। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।