{"_id":"5703d71c4f1c1b0025c811ef","slug":"due-to-illegal-relationship-of-husband-woman-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर में एक महिला ने पति के अवैध संबंध और ससुरालियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुरदासपुर थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयानों पर पति, सास व ससुर मामला दर्ज किया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिये बयानों में मृतका की मां रविदर कौर पत्नी हरजिंदर सिंह वासी धारोचक्क दीनानगर ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है। उसका पति विदेश में रहता है। उसकी लड़की परमिंदर कौर की शादी 19 नवंबर 2005 को इंद्रजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी बब्बर अस्पताल कालेज रोड गुरदासपुर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
लड़की के दो बच्चे हैं। लड़की परमिंदर कौर ने बताया था कि उसके पति के किसी महिला के साथ संबंध है। उसने कई बार अपने दामाद को समझाया। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नही आया। जब उनकी लड़की अपने पति को ऐसा करने से रोकती थी तो वह उससे मारपीट करता था।
विज्ञापन
सास बलविंदर कौर और ससुर अजीत सिंह साथ देते थे। इसके चलते गत शाम चार बजे परमिंदर कौर ने अपने पति, सास तथा ससुर से दुखी होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। एसएचओ कपिल कौशल ने कहा कि मृतका का पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके माता पिता फरार है। उन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।