{"_id":"5e9815d98ebc3e72bb68941b","slug":"dsp-gunman-murdered-wife-at-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसारः डीएसपी के गनमैन ने सोटे से हमला करके की पत्नी की हत्या, मौजूद था तीन साल का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसारः डीएसपी के गनमैन ने सोटे से हमला करके की पत्नी की हत्या, मौजूद था तीन साल का बेटा
Thu, 16 Apr 2020 02:02 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 16 Apr 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
पत्नी का हत्यारोपी गनमैन
- फोटो : अमर उजाला
जींद के डीएसपी कप्तान सिंह के गनमैन ने शराब के नशे में गुरुवार सुबह घरेलू झगड़े के चलते अपनी पत्नी के चेहरे पर सोटे से वार कर हत्या कर दी। भिवानी के देवास निवासी विक्रम हिसार के सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड में पत्नी व बच्चे सहित किराए के मकान में रहता है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे कांस्टेबल विक्रम का किसी बात को लेकर पत्नी रिंकू के साथ झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
झगड़े के दौरान विक्रम ने पत्नी के चेहरे पर सोटे से वार किया, जिस कारण रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा सुन पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हिसार डीएसपी अशोक कुमार, सिटी थाना एसएचओ विनोद कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विक्रम की शादी दिसंबर 2014 को भिवानी के गोकलपुरा निवासी रिंकू के साथ हुई थी। तीन वर्ष का बेटा भी है। गुरुवार सुबह जब घटना घटी तो बेटा वहां मौके पर मौजूद था। विक्रम जींद के डीएसपी कप्तान सिंह का गनमैन है। पुलिस ने मृतका के भाई विकास के बयान पर सिटी थाने में हत्या के मामले में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
रिंकू का शव आंगन में कुर्सी पर पड़ा था
मृतका के भाई विकास के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचा तो रिंकू का शव आंगन में कुर्सी पर पड़ा था। उसने पुलिस को बताया कि विक्रम शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर अकसर उसकी बहन के साथ उसका झगड़ा रहता था। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय भी विक्रम ने शराब का सेवन किया हुआ था।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
वारदात की सूचना मिलते ही हिसार डीएसपी अशोक कुमार, सिटी थाना एसएचओ विनोद कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने वारदातस्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सोटे को कब्जे में ले लिया।
घरेलू कलह के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी है। - अशोक कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, हिसार।