फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drunked Two students, 150 pots and four fans break

नौंवी में दो बार फेल, शराब पीकर दोस्त संग स्कूल में घुसा, जमकर की तोड़फोड़

Tue, 24 Oct 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Oct 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
drunked Two students, 150 pots and four fans break
शराब पीकर छात्र सहित दो ने की स्कूल में तोड़फोड़
 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (वेस्ट) सेक्टर - 38 में रविवार देर रात घुसकर दो युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। आरोपी युवकों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में से एक इसी स्कूल के नौवीं का छात्र है।
विज्ञापन


आरोप है कि दो युवक किशन और चिंटू रात स्कूल में घुसकर 150 गमले और चार पंखे तोड़ दिए। स्कूल में तैनात गार्ड संजू को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। आरोपियों ने जब उसे जान से मारने की धमकी दी तो गार्ड छुप गया। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे प्रिंसिपल ने पीसीआर को फोन किया। पुलिस और स्कूल प्रबंधन की ओर से सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी में सामने आया कि डड्डूमाजरा के रहने वाले आरोपी किशन और चिंटू है।  पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मलोया थाना के एसएचओ रामरतन शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में आरोपी किशन और चिंटू ने तोड़फोड़ की है। दोना आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चिंटू पर मर्डर और डकैती के केस पहले से चल रहा हैं। वहीं किशन पर सेक्टर - 39 में  कुकर्म का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

  नौंवी में दो बार फेल हो चुका है किशन

drunked Two students, 150 pots and four fans break
शराब पीकर छात्र सहित दो ने की स्कूल में तोड़फोड़
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -38 के प्रिंसिपल चितरंजन सिंह ने बताया कि किशन नौवीं में दो बार फेल हो चुका है। इसके बाद कुकर्म का मामला आने के बाद उसे सेक्टर - 25 बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। इसके बाद सीसीपीसीआर की सिफारिश के बाद वर्ष 2017 में दोबारा उसका नाम जुलाई में लिखा था। इसके बाद भी वह स्कूल में तोड़फोड़ कर रहा है। इस तरह के हालात में अन्य अपराधी प्रवृत्ति के बच्चों का दाखिला कैसे होगा। यह एक बड़ा सवाल हमारे सामने खड़ा हो गया है। प्रिंसिपल ने बताया कि हमने सीडी के माध्यम स्कूल में तोड़ फोड़ करने का वीडियो पुलिस को भेज दिया है। 

 अभिभावकों में खौफ
 अभिभावक रमेश कुमार, मुनीश सिंह, जवाहर यादव  ने बताया कि अब तो स्कूल में जिस तरह का हालात बना है। उसे देखकर हमें अपने बच्चों केा स्कूल भेजने में डर लगने लगा है। सीसीपीसीआर को अपना यह फैसला बदलना चाहिए। 

 दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोंनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद इनका रिमांड मांगा जाएगा कि कोई और बड़ी वारदात तो इन्होंने नहीं अंजाम दी है। 
 रामरतन शर्मा, एसएचओ, मलोया थाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed